अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, घर और करीबियों के ठिकानों पर दबिश!
CG News: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. विवादित बयानों के चलते फरार चल रहे अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने कमर कस ली है. पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. वहीं एक बार फिर अमित बघेल के घर और उनके करीबियों के घर में पुलिस ने रात में दबिश दी है.
अमित बघेल के करीबियों के घर पुलिस की दबिश
पुलिस ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल के करीबियों के घर पर दबिश दी. वहीं क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की तलाशी के लिए पुलिस की कई टीम लगी हुई है. इतना ही नहीं पुलिस ने अमित बघेल को भगोड़ा घोषित करते हुए जानकारी देने वाले पर 5000 रुपए का इनाम घोषित कर दिया है.
क्या है पूरा विवाद?
हाल ही में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने एक बयान दिया था. अमित बघेल ने सिंधी हिंदू समाज के आराध्य देवता भगवान झूलेलाल के प्रति अत्यंत असंवेदनशील और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था. इसके साथ ह उन्होंने अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन, स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे देश के महान राष्ट्रनायकों के प्रति भी अनुचित टिप्पणी की थी.
देश भर में विरोध प्रदर्शन
अमित बघेल की इस टिप्पणी के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने पूरे छत्तीसगढ़ सहित देशभर में जोरदार प्रदर्शन किए. रायपुर के अलावा दुर्ग, रायगढ़ समेत कई जिलों और अन्य राज्यों के थानों में अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज हुईं. शिकायतों के बाद अमित बघेल ने वीडियो जारी कर कहा था कि उन्हें गिरफ्तारी का कोई डर नहीं है.

CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
भारत-म्यांमार रिश्तों में मजबूती, नौसेना प्रमुख का अहम दौरा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी हिरासत में