छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर: दुर्ग और बिलासपुर में शीतलहर का अलर्ट, जानिए आपके शहर में क्या है मौसम का हाल!
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नवंबर के पहले सप्ताह से ही छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है. छत्तीसगढ़ में उत्तर पश्चिम की ओर से शुष्क और ठंडी हवाएं आ रही है, जिसके कारण पूरे प्रदेश में मौसम में ठंडक बनी हुई है. उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में पिछले कुछ दिनों से शीत लहर भी चल रही है.
छत्तीसगढ़ में कोल्ड वेव जारी
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर जारी रहेगा. उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री पर पहुंच गया है. बात अगर दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य छत्तीसगढ़ की करें तो यहां पर न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है.
दुर्ग और बिलासपुर संभाग में चलेगी शीतलहर
दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना है. इस तरह की स्थिति अगले तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है. उसके बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक वृद्धि होने के आसार हैं. दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है.
बारिश के भी आसार
दक्षिण छत्तीसगढ़ और रायपुर संभाग के जिलों में शीत लहर जैसी कोई स्थिति नहीं है. बारिश को लेकर अभी तक कोई भी सिस्टम नहीं बना है. 21 और 22 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के सुकमा बीजापुर और बस्तर के कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
भारत-म्यांमार रिश्तों में मजबूती, नौसेना प्रमुख का अहम दौरा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी हिरासत में