स्कूलों में हाइब्रिड मॉडल लागू, अभिभावक चुन सकेंगे ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लास
नोएडा। इन दिनों जिले का प्रदूषण स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए शासन ने पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित करने का आदेश दिया है। यह आदेश छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
छात्र अब ऑनलाइन या ऑफलाइन, किसी भी माध्यम से पढ़ सकेंगे। इन दिनों बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेप 3 की पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं। यह कदम बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उठाए गए हैं। शासन के इस आदेश के बाद अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजकर भी पढ़ा सकते हैं और घर में भी सुरक्षित रख कक्षाएं आनलाइन भी दिला सकते हैं।
ये आदेश सीबीएसई,सहित अन्य बोर्ड के स्कूलों के लिए भी जारी किया गया है। प्राइवेट और शासकीय स्कूलों को हाइब्रिड मोड पर कक्षाओं को सुविधा देनी होगी। बता दें कि कई स्कूलों ने पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड पर कक्षाएं देना भी शुरू कर दी है।
लेकिन हाइब्रिड मोड में ऑनलाइन कक्षाओं का चुनाव करने वाले अभिभावक 40 प्रतिशत और आफलाइन कक्षाओं का चुनाव करने वाले 60 प्रतिशत है। अभिभावकों को कहना है कि घर में बैठकर ऑनलाइन कक्षाओं में बच्चों को 40 मिनट बैठाना बहुत मुश्किल भरा होता है, इससे बच्चा कक्षा कम और खेल में अधिक लगा रहता है। इसलिए मास्क लगाकर स्कूल भेजना सही रहता है।
ऑफलाइन कक्षा का अधिक चुनाव
पांचवीं कक्षा तक के लिए हाइब्रिड मोड में चलाई जा रही कक्षाओं में ऑनलाइन मोड का कम ऑफलाइन मोड का अधिक चुनाव किया जा रहा है। इन दिनों विद्यालयों में परीक्षा की तैयारियों का सबसे महत्वपूर्ण समय चल रहा है। इसलिए अभिभावक बच्चों को आनलाइन कक्षाएं दिलाकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करना चाहते हैं। बच्चों को नियमित स्कूल भेज रहे हैं।

हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में चमत्कार, 5 साल बाद मिला खोया बेटा