महराजगंज में कंपोजिट विद्यालय से लटका मिला किशोर का शव, इलाके में फैली दहशत
महराजगंज। एक किशोर का शव बागापार के टोला बेलहिया के कंपोजिट विद्यालय भवन की एक खिड़की से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। शिक्षकों की सूचना पर मौके पर पहुंची बागापार चौकी की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। विद्यालय परिसर में किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा मौके पर भीड़ जमा हो गई।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार टोला बेलहिया निवासी मिथिलेश वर्मा का शव कंपोजिट विद्यालय बेलहिया की खिड़की से लटका हुआ मिला। विद्यालय के एक शिक्षक से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनीष पटेल व फोरेंसिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए और रो-रोकर बेहाल हो गए। स्वजन ने बताया कि मिथिलेश कसमरिया स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र था तथा पढ़ने में बहुत होनहार था। पिता रामप्रीत वर्मा रोजी रोटी के सिलसिले से सऊदी अरब तथा बड़ा भाई मिथुन भी हैदराबाद कमाने गए हुए है।
स्वजन के अनुसार शुक्रवार की रात मिथिलेश खाना खाकर अपने कमरे में सोया था। सुबह घर पर बेटे को न पाकर मां संगीता उसे खोजने लगी और उसके दोस्तों तथा ग्रामीणों से भी बेटे का पता लगाने लगी। इसी दौरान सूचना मिली की विद्यालय भवन की एक खिड़की में लगे फंदे से मिथिलेश का शव लटक रहा है।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।

एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
Rajnath Singh का SCO से पाकिस्तान को सीधा संदेश—आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक