CG News: दुर्ग में बिहार के मजदूर की साथियों ने पीट-पीटकर की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां उतई थाना क्षेत्र के डुमरडीह बस स्टैंड के पास बिहार के एक मजदूर की उसके ही साथियों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राहुल सिंह रजक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरा मिल में काम करता था मृतक राहुल
जानकारी के अनुसार, मृतक राहुल अपने भाई सोनू रजक के साथ उतई क्षेत्र स्थित विजय पांडेय की आरा मिल में काम करता था। सोनू ठेकेदार था जबकि राहुल मजदूर के रूप में कार्यरत था। पुलिस के मुताबिक, राहुल अक्सर शराब पीकर अपने साथियों से झगड़ा करता था, जिसके चलते दोनों भाइयों को कुछ दिन पहले काम से निकाल दिया गया था। सोनू वापस बिहार चला गया, लेकिन राहुल उतई में ही रुक गया।
विवाद के बाद बेरहमी से पिटाई
5 नवंबर की रात राहुल फिर से आरा मिल पहुंचा, जहां उसकी अपने साथियों — अटल पांडेय, अक्षय कुमार, राहुल सिंह, अमरनाथ प्रजापति और अंजनी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि सभी ने मिलकर उसकी निर्मम पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल राहुल को आरोपी डुमरडीह बस स्टैंड के पास फेंककर फरार हो गए। अगले दिन सुबह राहुल का शव वहीं मिला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से मौत की पुष्टि
पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि राहुल की मौत पिटाई के कारण हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों ने न्याय और मुआवजे की मांग की है, वहीं पुलिस मामले की आगे जांच में जुटी है।

भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
आम आदमी पार्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत