कम स्कोर में बड़ा कारनामा! बाबर आजम बने इस मामले में नंबर-1
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर ने शुक्रवार रात लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में 18 गेंदों पर 11 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की।
बाबर ने अब तक 123 मैचों में 39.57 की औसत से 4234 रन बनाए हैं, लेकिन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल अन्य खिलाड़ियों की तुलना में उनका स्ट्राइक रेट और छक्कों की संख्या कम है। बाबर का स्ट्राइक रेट 128.77 है और उन्होंने 73 छक्के लगाए हैं। इस मामले में रोहित, कोहली, जोस बटलर और पॉल स्टर्लिंग उनसे आगे हैं।
रोहित और विराट का कमाल का स्ट्राइक रेट
रोहित का स्ट्राइक रेट 140.89 है और उन्होंने अपने करियर में 205 छक्के लगाए हैं। विराट का स्ट्राइक रेट 137.04 है और उन्होंने 124 छक्के लगाए हैं। रोहित बटलर का स्ट्राइक रेट 148.97 है और उन्होंने 172 छक्के लगाए हैं जबकि आयरलैंड के स्टर्लिंग का स्ट्राइक रेट 134.86 है और उन्होंने 133 छक्के लगाए हैं।
रोहित के शतक बाबर से ज्यादा
रोहित ने 159 टी20 मैचों में 32.05 की औसत से 4231 रन बनाए, जबकि कोहली ने 125 मैचों में 48.69 की औसत से 4188 रन बनाए। रोहित रन बनाने वालों में दूसरे और कोहली तीसरे नंबर पर हैं। इन दोनों ने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। बाबर का टी20 में औसत 39.57 का है। बाबर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीन शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि रोहित के नाम पांच शतक और 32 अर्धशतक हैं। वहीं, कोहली ने एक शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं।
पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 में क्या हुआ?
पाकिस्तान ने लाहौर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम 19.2 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान ने 13.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बाबर के अलावा सैम अयूब ने 38 गेंद में 71 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा साहिबजादा फरहान ने 28 रन बनाए। पहला टी20 दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किया था। सीरीज का आखिरी और निर्णायक टी20 आज लाहौर में ही खेला जाएगा।

आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर