स्कूल डांस पार्टी में हुई पहली मुलाकात, शाहरुख-गौरी की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं
मुंबई: आज 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी सबसे खास है। उन्हें सबसे सुंदर कपल कहा जाता है। इस खास अवसर पर जानिए शाहरुख और गौरी खान की दिलचस्प प्रेम कहानी।
पहली मुलाकात कैसे हुई
शाहरुख और गौरी की पहली मुलाकात 1984 में दिल्ली में एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। शाहरुख उस समय 18 साल के थे और गौरी 13 साल की। शाहरुख को गौरी पहली नजर में पसंद आ गईं। पार्टी में गौरी किसी और लड़के के साथ डांस कर रही थीं। शाहरुख ने हिम्मत करके गौरी को डांस के लिए कहा, लेकिन गौरी ने मना कर दिया। फिर भी शाहरुख ने बात शुरू की और दोनों दोस्त बन गए।
शाहरुख का प्यार और पजेसिवनेस
शाहरुख गौरी से बेहत प्यार करते थे। शाहरुख, गौरी के लिए काफी पजेसिव भी थे। उन्हें पसंद नहीं था कि गौरी बाल खुला रखें या अकेले किसी लड़के से बात करें। यहां तक की वह गौरी को व्हाइट शर्ट भी नहीं पहनने देते थे। इससे गौरी को लगा कि रिश्ते में ब्रेक लेना चाहिए। लेकिन शाहरुख नहीं माने।
परिवार की नाराजगी
गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं और शाहरुख मुस्लिम। दोनों के घरवाले शादी से राजी नहीं थे। गौरी के माता-पिता को शाहरुख पसंद नहीं थे क्योंकि वे एक्टर बनना चाहते थे। गौरी के पापा शुद्ध शाकाहारी थे। शाहरुख उस समय फिल्मों में स्ट्रगल कर रहे थे। एक बार गौरी मुंबई चली गईं तो शाहरुख दिल्ली से उन्हें ढूंढने पहुंच गए।
शादी कैसे हुई
शाहरुख और गौरी की शादी में सबसे बड़ी समस्या धर्म की थी। शाहरुख ने गौरी के परिवार को मनाने में बहुत मेहनत की और आखिर सफल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 अगस्त 1991 को दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। फिर निकाह हुआ, जिसमें गौरी का नाम आयशा रखा गया। 25 अक्टूबर 1991 को हिंदू रीति से शादी हुई। शादी दोनों धर्मों के रिवाज से हुई। गौरी ने शाहरुख के लिए अपना नाम गौरी खान रखा।
शादी के बाद की कहानी
शादी के बाद शाहरुख सुपरस्टार बने और गौरी उनका सबसे बड़ा सहारा बनीं। अब उनके तीन बच्चे हैं - आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान। उनकी जोड़ी 30 साल से ज्यादा मजबूत है। शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।

बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया