अल्लू शिरीष की सगाई पर झूमे ‘पुष्पा’ स्टार, राम चरण ने भी दी दिल से शुभकामनाएं
मुंबई: बीते दिन 31 अक्तूबर को साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के भाई और एक्टर अल्लू सिरीश ने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई की। इस समारोह में साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार शामिल रहे। इस अहम मौके पर अल्लू अर्जुन ने अपने भाई को खास अंदाज में बधाई दी। इसके अलावा राम चरण ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए तस्वीर साझा की है।
अल्लू अर्जुन ने कहा- इस पल का इंतजार था
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने एक्स अकाउंट पर दो तस्वीर साझा की है, जो उनके भाई के सगाई के दौरान की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘घर पर शानदार समारोह शुरू, परिवार में एक नया सदस्य। हम इस खुशी के पल का इंतजार काफी समय से कर रहे थे। मेरे प्यारे भाई अल्लू सिरीश को बधाई और परिवार में नयनिका का हार्दिक स्वागत है। आप दोनों को प्यार और खुशियों से भरी एक खूबसूरत शुरुआत की शुभकामनाएं।’
राम चरण ने खास तस्वीर साझा कर दी बधाई
अभिनेता राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ग्रुप तस्वीर साझा की है। इसमें श्रीजा कोनिडेला, लावण्या त्रिपाठी, वरुण तेज, अल्लू बॉबी, उपासना कोनिडेला, स्नेहा रेड्डी और अल्लू अर्जुन भी नजर आ रहे हैं। ट्वीट में अभिनेता ने लिखा, ‘आपके लिए बहुत खुश हूं अल्लू सिरीश, बधाई हो आपको और नयनिका को। सदा खुश रहें।’
अल्लू सिरीश का वर्कफ्रंट
अल्लू सिरीश को आखिरी बार 2024 में आई एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'बडी' में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्मों का एलान अभी नहीं हुआ है।

बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया