मौत होने तक फंदे पर लटकाएं: दो मासूमों से रेप और हत्या के दोषी दरिंदे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में कोर्ट ने दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है. यह घटना चार साल पुरानी है, जब बच्चियां स्कूल के नल पर नहाने के लिए गई थीं. इस बीच आरोपी ने उनके साथ पहले तो रेप किया और फिर एक बच्ची की हत्या कर दी. दोनों खेत में पड़ी हुई मिली. पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी सबूतों और गवाहों को कोर्ट में पेश किया, जिसके आधार पर कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई और जुर्माना लगाया.
जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर अपर सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिद्धू की पॉक्सो कोर्ट संख्या 42 में एक 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ पहले तो दुष्कर्म और फिर हत्या. इसके अलावा, 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई. कोर्ट ने उस पर 1 लाख 37 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है. दरअसल, कांट थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 22.02.2021 को दोपहर 3.30 बजे उसकी पोती (उम्र 5 साल) और गांव की दूसरी लड़की (उम्र 7 साल) प्राथमिक स्कूल में नहाने गईं थी.
खेत में मिला था शव
काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिजन उनकी तलाश को निकले. बच्चियों को खोजते परिजनों को 5 साल की बेटी का शव खेत में लहूलुहान हालत में मिला, जबकि 7 साल की दूसरी बच्ची 100 मीटर दूर गंभीर अवस्था में मिली थी. परिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. मामला की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाने में रिपोर्ट लिखी और जांच-पड़ताल में जुट गई.
फांसी की सजा सुनाई गई
पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की. इसके बाद चश्मीदगवाहों और सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिल उर्फ चमेली को गिरफ्तार किया है. अनिल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. कोर्ट ने सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी अनिल को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई हैं, और जुर्माना भी लगाया है.

उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर