मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल, KKR से जुड़ने की चर्चा में रोहित शर्मा
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के एक मौजूदा पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। इस पोस्ट से यह साफ नजर आ रहा है कि मुंबई की टीम और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। दरअसल, एमआई ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कुछ ऐसा लिखा, जिससे चर्चा का बाजार गर्म है।
मुंबई इंडियंस का पोस्ट
मुंबई ने रोहित की तस्वीर के साथ लिखा, 'सूर्य फिर कल उगेगा, यह तो तय है, लेकिन 'नाइट' में...मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है!' इसमें खास बात नाइट की स्पेलिंग है। मुंबई ने नाइट में 'एन' से शुरुआत करने की जगह ब्रैकेट में 'के' लिखा है। यह कोलकाता नाइट राइडर्स में नाइट के लिए इस्तेमाल की जाने वाली स्पेलिंग से प्रेरित है।
केकेआर ने की कोशिश?
इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि केकेआर ने रोहित को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की होगी। फैंस का कहना है कि मुंबई ने पिछले सीजन रोहित को बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी इस्तेमाल किया था। हिटमैन इससे नाखुश थे और यही वजह रही होगी कि केकेआर ने अप्रोच किया।
मुंबई से नहीं जाएंगे रोहित!
हालांकि, मुंबई के पोस्ट से साफ है कि टीम उन्हें रिलीज करने या फिर ट्रेड करने के पक्ष में नहीं है और वह इसी टीम के साथ अगले सीजन में जुड़े रह सकते हैं। इस साल आईपीएल नीलामी दिसंबर में होने की संभावना है और नवंबर में रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी करनी है।
हिटमैन का आईपीएल रिकॉर्ड
हिटमैन अब तक आईपीएल में 272 मैच खेल चुके हैं और इसकी 267 पारियों में 29.73 की औसत से 7046 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132.10 का रहा है। हिटमैन ने इस दौरान दो शतक और 47 अर्धशतक लगाए हैं। 109 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। हिटमैन ने आईपीएल में 302 छक्के लगाए हैं। वह हाल फिलहाल में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी शानदार फॉर्म में दिखे थे और आखिरी वनडे में शतक लगाया था। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे।

ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!