ग्रेटर नोएडा में दो बच्चों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में बुखार से दो मासूमों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. बुधवार को विभाग की टीम ने रबूपुरा के मोहल्ला शहीद नगर और फूल विहार में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच अभियान चलाया. टीम ने बुखार से पीड़ित लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे और दवाइयां बांटी.
छात्रा व छात्र की मौत
मोहल्ला शहीद नगर निवासी नहीम की बेटी सुमेला (हाईस्कूल की छात्रा) तथा मोहल्ला फूल विहार निवासी पूनम के बेटे लड्डू (कक्षा दो का छात्र) की बुखार के चलते मौत हो गई थी. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
80 लोगों को दवाई दी गई
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों मोहल्लों में जांच अभियान चलाया. शिविर में 80 लोगों को दवाइयां दी गई, जबकि 29 मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए. शुरुआती जांच रिपोर्ट में सभी सैंपल मलेरिया नेगेटिव पाए गए हैं. डेंगू की जांच के लिए सभी सैंपल जिम्स अस्पताल भेजे गए हैं. शिविर के दौरान नहीम की 10 वर्षीय बेटी माईन और दो वर्षीय बेटे अल्फेज की तबीयत बिगड़ने पर टीम ने दोनों को एंबुलेंस से जिम्स अस्पताल भिजवाया.
दवा का छिड़काव शुरू
इस बीच नगर में नालियों और घरों के आसपास दवा का छिड़काव भी किया गया. जिला मलेरिया अधिकारी श्रुतिकीर्ति वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कई अन्य लोग भी बुखार, खांसी और त्वचा रोग से पीड़ित हैं. सभी को आवश्यक दवाइयां दी गई हैं. लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने, घरों में पानी न जमने देने और शुद्ध पेयजल का प्रयोग करने की सलाह दी गई है.
स्वास्थ्य विभाग ने की अपील
स्वास्थ्य शिविर में डॉ. चिकित्सा अधिकारी डॉ. व अस्पताल के चिकित्सकों टीम मौजूद रही. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बुखार या अन्य लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें, ताकि समय रहते इलाज हो सके.

बुलडोजर के साथ नामांकन भरने पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया