IED धमाके की योजना बना रहे दो आतंकी गिरफ्तार, ISIS से जुड़े होने के आरोप
दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बड़े आंतकी हमले की साजिश का पर्दाफाश किया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISIS के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुए 2 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 1 दिल्ली का रहने वाला है। वे 'फिदायीन' हमलों की ट्रेनिंग ले रहे थे। दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला है।
दिल्ली में ISIS के एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर राजधानी में एक बड़ा IED धमाका करने की योजना बनाने का आरोप है। खुफिया एजेंसियों और स्पेशल सेल ने मिलकर यह बड़ी कार्रवाई की है।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी फिदायीन हमलों के लिए ट्रेनिंग ले चुके थे। पुलिस के मुताबिक, वे अपनी योजना को अंजाम देने के बहुत करीब थे। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए एक संदिग्ध की पहचान अदनान के तौर पर हुई है। यह ऑपरेशन एडिशनल कमिश्नर प्रमोद कुशवाहा और एसीपी ललित मोहन नेगी की टीम ने चलाया।

नरेला में जूते की फैक्टरी में भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं
ISI की नई चाल? शहजाद ने लॉरेंस गैंग के नाम पर वसूली का नेटवर्क फैलाया
इरफान खान की यादें होंगी ताजा: 29 अप्रैल को रिलीज होगी 'पान सिंह तोमर' पर बनी डॉक्यूमेंट्री।
मुमताज की बेबाकी: "जीनत अमान बेहतरीन एक्ट्रेस नहीं थीं, उन्हें मिले कितने अवॉर्ड्स?"
खरगे के पुराने बयान फिर चर्चा में, PM पर पहले भी दे चुके हैं विवादित टिप्पणियां
'डॉन 3' विवाद का अंत: रणवीर सिंह लौटाएंगे 10 करोड़ रुपये का साइनिंग अमाउंट।
एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट
अमेरिका ने बढ़ाया सीजफायर, पाकिस्तान की अपील पर लिया बड़ा फैसला