दीपोत्सव 2025: अयोध्या में आज बनेंगे दो नए वर्ल्ड रिकॉर्ड…26 लाख 11 हजार 101 दीपों से जगमगाएंगे 56 घाट
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम (Maryada Purushottam Shri Ram) की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में दीपोत्सव 2025 (Diwali 2025) का 9वां संस्करण एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। भगवान राम के आगमन की खुशी में राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का प्रज्ज्वलन होगा। सरयू तट पर 2100 वेदाचार्यों द्वारा महाआरती और मंत्रोच्चार (Maha Aarti and chanting of mantras) रामनगरी में नई ऊर्जा का संचार करेगी।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में जब पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से इस आयोजन का प्रारंभ हुआ था, तब अयोध्या में लगभग 1.71 लाख दीपक जलाए गए थे। इस दीपोत्सव में हम अयोध्या में 26 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। दीपोत्सव के पहले आयोजन से नौवें संस्करण तक में दीयों की संख्या में करीब 15 गुना तक वृद्धि हुई है।
उन्होंने विश्वास जताया कि दीपोत्सव-2025 प्रकाश पर्व का शिखर होगा। अयोध्या के विभिन्न महाविद्यालयों के 33000 पंजीकृत स्वयंसेवक दिन-रात कार्य में जुटे हैं। यह दीपोत्सव कई मायनों में ‘लोकल टू ग्लोबल’ की भावना को साकार कर रहा है। पर्यटन विभाग पहली बार आगंतुकों को ऑफलाइन और ऑनलाइन यात्रा सुविधा भी उपलब्ध करवा रहा है। यूपीएसटीडीसी ने अयोध्या जाने वालों के लिए एक दिवसीय यात्रा पैकेज शुरू की।
1100 ड्रोन अयोध्या के आसमान में रहेंगे
दीपोत्सव को और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से मेक इन इंडिया 1100 ड्रोन अयोध्या के आसमान में रामायण के विभिन्न प्रसंगों की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत करेंगे। स्वदेशी ड्रोन रामायण के विभिन्न प्रसंगों को आकाश में प्रस्तुत करेगा, जिनमें ‘जय श्रीराम’, धनुषधारी श्रीराम, संजीवनी पर्वत उठाए हनुमान, रामसेतु और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जैसी मनमोहक आकृतियां शामिल होंगी।

DC की लगातार हार पर कोचिंग स्टाफ पर उठे सवाल
Raghav Chadha का बिल पास होता तो दल बदल मुश्किल, जा सकती थी सांसदी
कोहली ने बच्चों से कहा—सपनों से ईमानदार रहो, सफलता खुद मिलेगी
कोहली ने दिया सम्मान, गुरु के कार्यक्रम में शामिल होकर जीता दिल
बेवफाई से टूटकर पति ने पत्नी के सामने उठाया खौफनाक कदम
Imran Khan की आंखों पर संकट? चौथी सर्जरी के बाद कैसी है हालत
उज्जैन यूनिवर्सिटी में दहशत: दीवार पर धमकी भरा मैसेज, संदिग्ध वस्तु बरामद
कोहली को करीब से न देख पाने पर बच्चे का इमोशनल वीडियो वायरल
Manish Sisodia ने भी किया इनकार: जस्टिस स्वर्ण कांता की अदालत में पेश नहीं होंगे