क्रिकेट का जलवा: रोहित शर्मा और 6 अन्य खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, जडेजा के फैन को भी सम्मान
नई दिल्ली: मुंबई में 7 अक्टूबर को सीएट अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रोहित शर्मा समेत कुल 7 क्रिकेटरों की धूम देखने को मिली. इन सभी को CEAT अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
CEAT अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों में कोई रवींद्र जडेजा का जबरा फैन रहा, तो किसी के हाथ 9 साल बाद अवॉर्ड लगा. अवॉर्ड जीतने वालों में दो खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज की टीम से बाहर रखा गया है.
रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए स्पेशल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें ये अवॉर्ड सुनील गावस्कर से मिला. चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
इंग्लैंड के जो रूट 9 साल बाद एक बार फिर से CEAT क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने में कामयाब रहे. 2024-25 सीजन से पहले वो 2015-16 में भी ये अवॉर्ड जीत चुके हैं.
संजू सैमसन को मेंस T20 इंटरनेशनल बैट्समैन ऑफ द ईयर चुना गया है. सैमसन को मिले इस अवॉर्ड के पीछे 12 महीने के अंदर लगाए उनके 3 शतकों का बड़ा योगदान है.
वरुण चक्रवर्ती को मेंस T20 इंटरनेशनल बॉलर ऑफ द ईयर चुना गया है. इस अवॉर्ड को जीतने के बाद वो रोहित शर्मा और गौतम गंभीर का आभार जताते दिखे.
रवींद्र जडेजा के बड़े फैन माने जाने वाले हर्ष दुबे को CEAT घरेलू क्रिकेटर ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया. वहीं अंगकृष रघुवंशी CEAT इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए.

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर