भीषण सड़क दुर्घटना! कबीरधाम में ट्रक और कार की भिड़ंत, 5 की मौत और 5 घायल
छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में रविवार देर शाम भयानक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. ये सड़क हादसा जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया गांव के पास हुआ. यहां ट्रक और बोलेरो में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें बोलेरो में बैठे पांच लोगों की मौत हो गई. फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है. वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
बता दें कि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची चिल्फी थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि कार सवार लोग एमपी कान्हा नेशनल पार्क घूमने गए थे. आज रात को उनकी बिलासपुर से ट्रेन थी. जिसकी वजह से वे गाड़ी बुक करके बिलासपुर जा रहे थे.
बंगाल के रहने वाले थे लोग
एडिशनल एसपी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि आज शाम 4.30 बजे चिल्फी धवईपानी के बीच अकलघरिया गांव के पास कार की ट्रक से टक्कर हो गई. कार में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे, जिसमें तीन महिला, एक पुरुष और एक बच्ची की मौत हो गई है. बाकी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं. उन्होंने बताया कि ये सभी लोग टूरिस्ट हैं जिनको आज रात बिलासपुर से ट्रेन पकड़नी थी. सभी लोग कलकत्ता के रहने वाले हैं.
तीन महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत
दरअसल छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में रविवार को एक एसयूवी और ट्रक की टक्कर में तीन महिलाओं और एक नाबालिग लड़की समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये लोग मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान घूमने के बाद कोलकाता जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए बिलासपुर जा रहे थे.
बोलेरो में सवार थे 10 लोग
पुलिस ने बताया कि चिल्फी थाना क्षेत्र के अकालघरिया गांव के पास शाम करीब साढ़े चार बजे एक बोलेरो ट्रक से टकरा गई. उसने बताया कि बोलेरो में चालक सहित 10 लोग सवार थे. पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं, एक पुरुष और एक नाबालिग लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में दो लड़कियों को कवर्धा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक घायल व्यक्ति को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
Pappu Yadav के बयान से मचा विवाद, महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर बवाल
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal