अब इंतज़ार खत्म! विजय और रश्मिका की शादी की तारीख आई सामने, आधिकारिक मुहर लगी
मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। लंबे समय से जिन दो सितारों की लव-स्टोरी चर्चा में रही, वह अब एक नए मुकाम पर पहुंच चुकी है। जी हां, नेशनल क्रश कही जाने वालीं रश्मिका मंदाना और टॉलीवुड के सबसे चहेते सितारों में से एक विजय देवरकोंडा अब एक-दूसरे के हो चुके हैं। दोनों ने सगाई कर ली है और अब फैंस को शादी का इंतजार है।
कब बंधेंगे शादी के बंधन?
विजय देवरकोंडा की टीम ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बात करते हुए इस बात की पुष्टि कर दी है कि रश्मिका और विजय अगले साल यानी फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, इस बारे में खुद रश्मिका या विजय ने कोई आधिकारिक पोस्ट या बयान अभी तक साझा नहीं किया है। लेकिन नजदीकी सूत्रों ने यह खुशखबरी फैंस तक पहुंचा दी है।
सात साल पुरानी है प्रेम कहानी
रश्मिका और विजय की दोस्ती और फिर नजदीकियां साल 2018 से चर्चा में हैं, जब दोनों पहली बार फिल्म 'गीता गोविंदम' में साथ नजर आए थे। इसके बाद 2019 में आई डियर कॉमरेड ने उनके रिश्ते को और गहराई दी। ऑन-स्क्रीन उनकी केमिस्ट्री जितनी हिट रही, ऑफ-स्क्रीन उनकी बॉन्डिंग भी उतनी ही चर्चा का विषय बनी।
फैंस ने कई बार दोनों को एक साथ ट्रैवल करते, इवेंट्स में स्पॉट होते और यहां तक कि छुट्टियों की तस्वीरें एक जैसे लोकेशन से शेयर करते देखा। यही वजह रही कि सोशल मीडिया पर लगातार दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें उड़ती रहीं। हालांकि, दोनों हमेशा इस सवाल से बचते रहे।
अब छुपा नहीं, दिखा प्यार
साल 2024 में इंटरव्यू में दोनों ने साफ कहा था कि वो सिंगल नहीं हैं, लेकिन पार्टनर का नाम उजागर करने से बचते रहे। अब जाकर उनकी सगाई की खबरों ने यह साबित कर दिया कि जिस रिश्ते को दोनों छुपाते आए, वही रिश्ता अब शादी के मुकाम तक पहुंच चुका है। हाल ही में एयरपोर्ट पर दोनों को एक ही कार से निकलते हुए देखा गया था, जिसने इन अफवाहों को और मजबूत कर दिया था।
फिल्मों का सफर
जहां तक करियर की बात है तो रश्मिका मंदाना हाल ही में फिल्म 'कुबेरा' में नजर आईं, जिसमें उनके साथ धनुष और नागार्जुन जैसे दिग्गज सितारे थे। जल्द ही वो दिवाली 2025 पर रिलीज होने वाली 'थामा' नाम की हॉरर-कॉमेडी में नजर आएंगी, जिसमें आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी हैं। इसके अलावा रश्मिका कॉकटेल 2, द गर्लफ्रेंड और मायसा जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगी।
वहीं विजय देवरकोंडा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'किंगडम' में नजर आए, जिसमें सत्यदेव और भाग्यश्री बोर्से भी अहम भूमिकाओं में थे। इस फिल्म का निर्माण सితारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा ने किया था।
फैंस में खुशी की लहर
जैसे ही सगाई की खबर पक्की हुई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार शुरू हो गई। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैंस ने दोनों की जोड़ी को ड्रीम कपल और साउथ का पावर कपल कहा। अब सभी की नजरें उनकी शादी पर टिकी हैं, जिसके फरवरी 2026 में होने की खबरें सामने आ रही हैं।

ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव