एक फीट उछल गया ट्रक, कार के परखच्चे उड़ गए… मुजफ्फरनगर हादसे ने दहला दिया दिल
बघरा बाईपास पर हुआ हादसा इतना भीषण था कि कार की टक्कर लगने के बाद ट्रक भी पीछे से करीब एक फीट उछल गया। हाईवे पर दूसरी ओर ढाबे पर मौजूद लोग हादसा देखकर दौड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
कार में फंसे शवों को एक-एक कर बाहर निकाला और हाईवे किनारे रखते रहे। हाईवे किनारे लाशें जिसने भी देखीं, वह सहम गया।
प्रत्यक्षदर्शी राजेश कुमार ने बताया कि बाईपास पर ट्रक खड़ा हुआ था। पीछे से तेज गति से कार आई। जोर का धमाका हुआ। पहले कुछ समझ में नहीं आया।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई, एंबुलेंस मौके पर पहुंची। किसी तरह कार में फंसे लोगों को निकाला गया, जिनमें से छह की मौत हो गई। घायल को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये है मामला
मुजफ्फरनगर के पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास पर ढाबे पर खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में हरियाणा के करनाल जिले के फरीदपुर से अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों फरीदपुर के महेंद्र की मौत हुई थी। बुधवार को अस्थियां लेकर उनका बेटा पीयूष और परिवार के अन्य सदस्य मोहिनी, अंजू, विक्की, राजेंद्र, हार्दिक और शिवा हरिद्वार जा रहे थे। तितावी क्षेत्र में बघरा के पास हादसा हो गया। हार्दिक को घायल हालत में अस्पताल भेजा गया है, जबकि छह लोगों की मौत हो गई।

ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!