तलाक नहीं चाहती थीं निकोल किडमैन, फिर ऐसा क्या हुआ कि सब खत्म हो गया?
मुंबई: हॉलीवुड एक्ट्रेस निकोल किडमैन ने ऑस्ट्रेलियाई संगीतकार कीथ अर्बन से तलाक के लिए अर्जी दे दी है, जिससे उनकी करीब 20 साल की शादी टूट गई है। इस खबर ने मीडिया में हलचल मचा दी है। सभी जानना चाहते हैं आखिर क्या हुआ ऐसा कि एक्ट्रेस ने लिया ये फैसला। साथ ही जानकारी आ रही है कि किडमैन पहले तलाक नहीं लेना चाहती थीं। चलिए जानते हैं पूरी खबर।
निकोल किडमैन अपनी शादी बचाना चाहती थीं
टीएमजेड की एक रिपोर्ट के अनुसार, निकोल किडमैन अपने बच्चों की देखभाल कर रही हैं। साथ ही इस मुश्किल समय में परिवार को एकजुट रखने की कोशिश भी कर रही हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि निकोल, कीथ अर्बन से अलग होने के पक्ष में नहीं थीं, बल्कि अपनी शादी बचाना चाहती थीं।
कीथ अर्बन का दूसरी महिला से है संबंध!
रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि तलाक कीथ अर्बन के किसी दूसरी महिला के साथ संबंध होने के बाद ऐसा हुआ है। एक सूत्र ने टीएमजेड को बताया, ‘सारे संकेत इस ओर इशारा करते हैं कि कीथ किसी और महिला के साथ हैं। निकोल को इससे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन वह अभी भी इस बात से हैरान हैं।’ इसके अलावा एक सूत्र ने बताया, ‘कीथ ने नैशविले में अपना आवास खरीद लिया है और वह घर से बाहर चले गए हैं।’ साथ ही आपको बताते चलें कि किडमैन और अर्बन ने 2006 में विवाह किया था। उनकी दो बेटियां हैं, संडे रोज और फेथ मार्गरेट।
एक नजर निकोल किडमैन और कीथ अर्बन के करियर पर
निकोल किडमैन एक ऑस्ट्रेलियन-अमेरिकन अभिनेत्री हैं। उन्हें फिल्म 'बेबीगर्ल' के लिए जाना जाता है। कीथ अर्बन एक ऑस्ट्रेलियन-अमेरिकन गायक और गीतकार हैं। दोनों सितारे अपने-अपने क्षेत्र में माहिर हैं। अपने काम के लिए उन्होंने कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। काम को लेकर वर्षों से दोनों एक-दूसरे का सपोर्ट करते रहे हैं। वह कई पुरस्कार समारोहों और हॉलीवुड प्रीमियर में एक साथ दिखाई देते रहे हैं।

ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
छत्तीसगढ़ के फार्म में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, 300 सूअरों की मौत
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!