होंडा सीबी300आर की कीमत घटी, अब 2.19 लाख में उपलब्ध
नई दिल्ली। बीते दिनों होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने घोषणा की थी कि वह 350सीसी से कम कैपेसिटी वाली अपनी मोटरसाइकिल और स्कूटर्स पर जीएसटी का पूरा लाभ ग्राहकों को देगी। इस लिस्ट में शुरुआत में सीबी300आर शामिल नहीं थी, लेकिन अब होंडा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कीमत को रिवाइज्ड कर दिया है। अब होंडा सीबी300आर की एक्स-शोरूम कीमत 2.19 लाख रुपए हो गई है, जो पहले 2.40 लाख रुपए थी। इससे कुल 21,000 रुपए की बड़ी कटौती हुई है। इस अपडेट के बाद सीबी300आर अब केटीएम 250 ड्यूक (2.12 लाख रुपए), ट्रायम्फ स्पीड 400 (2.50 लाख रुपए) और टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 (2.21 लाख से 2.87 लाख रुपए) जैसे कॉम्पिटिटर्स के मुकाबले ज्यादा किफायती विकल्प बन गई है। इस मोटरसाइकिल में 286सीसी का सिंगल-सिलेंडर, डीओएचसी, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है, जो 31 हॉर्सपावर और 27.5 एनएम टॉर्क देता है। इंजन स्लिप और असिस्ट क्लच वाले 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।
पहले सीबी300आर की कीमत 2.77 लाख रुपए थी, जिसे स्थानीय उत्पादन बढ़ने के चलते घटाकर 2.40 लाख रुपए किया गया था। अब जीएसटी रिवाइज्ड के चलते यह और भी सस्ता हो गया है। इस कदम से सीबी300 आर अपने सेगमेंट में बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी विकल्प बन गई है, जो कीमत, पर्फॉर्मेंस और फीचर्स का संतुलित मिश्रण पेश करती है। हालांकि, सीबी300आर को इस कटौती का फायदा मिला है, वहीं होंडा के अन्य बिगविंग मॉडल जैसे एनएक्स500, रेबेल 500 और सीबीआर650आर की कीमतों में जीएसटी रिवाइज्ड के बाद वृद्धि हुई है।

आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर