पिस्टल दिखाकर हड़काने वाला निकला सरकारी टीचर, चौराहे पर ‘5 हजार में चलेगी क्या’ कहकर मचाया कोहराम
आगरा: ताजनगरी में एक सरकारी शिक्षक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। शराब के नशे में धुत होकर उसने एक युवती का हाथ पकड़ा। कहने लगा 5 हजार में चलेगी। उसे कार में खींचकर उठाने का प्रयास किया। यही नहीं, अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर धमकाने लगा। ये नजारा देख आसपास के लोग दहशत में आ गए। गुस्साई युवती शिक्षक से भिड़ गई। उसकी हिम्मत देखकर आरोपी कार लेकर मौके से भाग गया। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के कारगिल चौराहे का है। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली युवती शनिवार रात 9:30 बजे अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में डिनर करने आई थी। अपनी स्कूटी बाहर खड़ी करके पानी की बोतल लेने के लिए गई थी। वहीं गाड़ी में बैठे दो लोगों ने उसे आवाज दी। बोले 5 हजार में चलेगी। उसने अनसुना कर दिया। बाद में फिर से आवाज लगाई कहा 5 हजार लेगी। वह आगे बढ़ गई। उसे कुछ समझ नहीं आया तो उसने पीछे मुड़कर देखा तो एक युवक कहने लगा कि तुमसे ही कह रहा हूं। वह डर गई। तभी आरोपी उसके पास आ गया। वह कुछ कर पाती इससे पहले ही उसे पकड़ लिया और कार की तरफ घसीट कर बैठाने की कोशिश करने लगा। उसकी हरकत देखकर युवती उससे भिड़ गई। हाथ छुड़ाने की कोशिश करने लगी। शोर शराबा हो गया।
शराबी शिक्षक की निकाल दी हेकड़ी
युवती का साहस देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी को नशे की हालत में था। एक राहगीर ने उसे पकड़ने की कोशिश की। मगर वह उसे भी धमकाने लगा। इसके बावजूद लोगों ने गाड़ी की चाबी निकाल ली। युवती भी विरोध करने लगी। इसी बीच लोगों ने आरोपी के वीडियो बनाने शुरू कर दिए। यह देखकर आरोपी शिक्षक चाबी छीनकर भागने लगा। आरोप है कि उसके साथी ने युवती पर कार चढ़ाने की कोशिश की। मगर पीड़िता ने कार के वीडियो बना लिए और वायरल कर दिए। पुलिस ने शिकायत मिलने पर तलाश की। गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, ऐसा कृत्य करना जिससे किसी की जान खतरे में पड़ जाए आदि धाराओं में केस दर्ज किया है।
मथुरा का रहने वाला है आरोपी शिक्षक
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक राधा कुंज सिकंदरा निवासी श्यामवीर सिंह है। वह मथुरा के बलदेव स्थित एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक बताया जा रहा है। वह मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है। उसकी लाइसेंस की पिस्टल और कार को जब्त कर लिया है। लाइसेंस निरस्त करने के लिए पत्र लिखा जाएगा। उसके साथी की भी तलाश की जा रही है। पीड़िता के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए जाएंगे।

DC की लगातार हार पर कोचिंग स्टाफ पर उठे सवाल
Raghav Chadha का बिल पास होता तो दल बदल मुश्किल, जा सकती थी सांसदी
कोहली ने बच्चों से कहा—सपनों से ईमानदार रहो, सफलता खुद मिलेगी
कोहली ने दिया सम्मान, गुरु के कार्यक्रम में शामिल होकर जीता दिल
बेवफाई से टूटकर पति ने पत्नी के सामने उठाया खौफनाक कदम
Imran Khan की आंखों पर संकट? चौथी सर्जरी के बाद कैसी है हालत
उज्जैन यूनिवर्सिटी में दहशत: दीवार पर धमकी भरा मैसेज, संदिग्ध वस्तु बरामद
कोहली को करीब से न देख पाने पर बच्चे का इमोशनल वीडियो वायरल
Manish Sisodia ने भी किया इनकार: जस्टिस स्वर्ण कांता की अदालत में पेश नहीं होंगे