दिल्ली में बेकाबू कार का कहर, बस स्टैंड पर खड़े डीटीसी के 6 टिकट चेकिंग स्टाफ को रौंदा
नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 स्थित अंडरपास के पास को एक तेज रफ्तार कार ने बस स्टैंड पर खड़े छह लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शामिल सभी लोग दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के टिकट चेकिंग स्टाफ हैं। दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 स्थित अंडरपास के पास को एक तेज रफ्तार कार ने बस स्टैंड पर खड़े छह लोगों को टक्कर मार दी। बेकाबू कार लोगों को कुचलते हुए बस स्टैंड को तोड़ते हुए जाकर रुकी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शामिल सभी लोग दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के टिकट चेकिंग स्टाफ हैं। हादसे के समय सभी बसों की जांच के लिए खड़े थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां से चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, बाकि के दो लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीटीसी कर्मी संजय और कर्मबीर अपने अन्य चार साथियों के साथ शुक्रवार को बसों में सफर करने वाले यात्रियों की टिकट की जांच के लिए निकले थे। बसों की जांच के लिए सभी द्वारका सेक्टर 21 स्थित अंडरपास के पास मौजूद बस स्टैंड पर खड़े थे। एक शख्स अपने मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चला रहा था, गाड़ी की रफ्तार तेज होने के चलते गाड़ी का संतुलन बिगड़ और कार चालक ने बस स्टैंड पर खड़े डीटीसी के सभी 6 कर्मचारियों को कुचल दिया। वहीं, बीते दिनों दिल्ली के धौला कुआं हुए बीएमडब्ल्यू दुर्घटना मामले में आरोपी गगनप्रीत कौर की जमानत याचिका पर सुनवाई को अदालत ने शनिवार को 24 सितंबर तक टाल दिया। आरोपी गगनप्रीत कौर दुर्घटना के दौरान बीएमडब्ल्यू कार कथित तौर पर चला रही थी। महिला आरोपी की वाहन ने वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं।

भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
आम आदमी पार्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत