भारतीय महिला क्रिकेट टीम एकदिवसीय विश्वकप जीतने में सक्षम : नाइक
पूर्व महिला क्रिकेटर और बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति की सदस्य सुलक्षणा नाइक को उम्मीद है कि इस बार 30 सितंबर से शुरु हो रहे एकदिवसीय विश्वकप में भारतीय टीम के जीतने की अधिक संभावना है। सुलक्षणा का कहना है कि इसका कारण भारत और श्रीलंका में विश्वकप का होना है। साथ ही कहा कि इससे टीम को घरेलू मैदानों का भी लाभ मिलेगा। भारतीय महिला टीम ने आज तक ये खिताब नहीं जीता है। ऐसे में उसका लक्ष्य इस बार किसी भी हालत में जीत दर्ज करना रहेगा। सुलक्षणा ने विश्व कप ट्रॉफी दौरे को लेकर एक चर्चा के दौरान कहा, ‘‘ भारतीय टीम विश्व कप जीतने में पूरी तरह से सक्षम है। साथ ही कहा कि टीम को लेकर दबाव नहीं लेना होगा।‘‘ साथ ही कहा, ‘‘भारतीय महिला टीम को जीत की आदत डालनी चाहिए। इसके लिए उन्हें पुरुष टीम की तरह ही निडर रवैया अपनाना चाहिये।’’
वहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी संगीता कटवारे ने कहा कि विश्व कप में स्पिनरों की भूमिका अहम रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘स्पिनर इस विश्व कप में अहम भूमिका निभाएंग पर जीत के लिए सभी को योगदान देना पड़ेगा। खिलाड़ियों को एक दूसरे का पूरा समर्थन करना होगा।’’ भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज खेल रहे है। जिसके अनुभव का लाभ भी उसे विश्वकप में मिलेगा। पिछले एक साल में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने आयरलैंड को 3-0 से हराया, श्रीलंका में दक्षिण अफ्रीका की मौजूदगी के साथ हुई त्रिकोणीय सीरीज में जीत दर्ज की और फिर इंग्लैंड दौरे पर भी टी20 अंतरराष्ट्रीय 3-2 और वनडे 2-1 दोनों दोनों प्रारूपों में जीत दर्ज की।

भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
आम आदमी पार्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत