दिल्ली में हल्के बादलों के बीच उमस भरी गर्मी बरकरार, पहाड़ों में मौसम बिगड़ा
दिल्ली में दो दिन से ज्यादातर इलाकों में धूप निकल रही है, जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. अब आगे भी मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. दिल्ली में अगले 5 दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
20 से 25 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की संभावना है. 20 से 22 सितंबर के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
पहाड़ों पर कैसा है मौसम का हाल?
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो पहाड़ों पर कुदरत का कहर बरस रहा है. मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश से लेकर, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के निचार में शुक्रवार को भी बादल फटने से तबाही मच गई. पानी के तेज बहाव ने कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. इलाके के कुछ मकानों को भी भारी क्षति पहुंची.
हिमाचल के चंबा, किन्नौर, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, डलहौजी, ऊना में 20 सितंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तराखंड के अल्मोड़ा, हल्द्वानी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, मुक्तेश्वर, लैंसडौन, देहरादून और चंपावत में भारी बारिश का येलो अलर्ट है.
इन राज्यों में भी बारिश की संभावना
20 और 21 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 20 से 23 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है. 20 सितंबर को उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है. 20 सितंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
20 सितंबर को तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 20 और 23 से 25 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश