पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रतिभा को मिली बिजली बिल के बोझ से मुक्ति
रायपुर : प्रतिभा वर्मा ने बताया कि जुलाई महीने में अपने घर पर 3 किलोवॉट का सोलर सिस्टम लगवाया, जिससे बिजली बिल का बोझ लगभग खत्म हो गया और अब वे निश्चिंत होकर स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार से उन्हें 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिली, वहीं राज्य सरकार से अतिरिक्त 30 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हुई।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रतिभा वर्मा को अब बिजली बिल की राशि जमा करने के बोझ से मुक्ति मिली है। योजना के तहत अपने घर के छत में सोलर पैनल लगवाकर सौर ऊर्जा से बिजली का उपयोग कर रहे हैं।
लक्ष्मण विहार कॉलोनी बलौदाबाजार की रहने वाली प्रतिभा वर्मा पति बृजभूषण वर्मा बताते हैं कि वे लंबे समय से बिजली के भारी-भरकम बिलों से परेशान थीं। तभी दुर्ग में रहने वाली उनकी बहन ने उन्हें पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में बताया। बहन के घर पर सोलर सिस्टम पहले से लगा हुआ था और उसके अनुभव को सुनकर उन्हें भी इस योजना से जुड़ने की प्रेरणा मिली।
प्रतिभा वर्मा बताती हैं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आभारी हैं जिन्होंने आम लोगों को राहत देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह ऐतिहासिक पहल की है। उनका कहना है कि यह योजना हर घर के लिए बेहद फायदेमंद है और सभी को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। वह अपील करती हैं कि लोग भी पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सोलर सिस्टम जरूर लगवाएं, क्योंकि यह न केवल बिजली के बिल से मुक्त करता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने में भी योगदान देता है।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण