नया भारत परमाणु धमकियों से नहीं डरता” – पीएम मोदी
धार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन (17 सितंबर) पर मध्य प्रदेश के धार से पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नया भारत किसी की परमाणु धमकी से डरता नहीं है और दुश्मनों को घर में घुसकर जवाब देना जानता है।
धार में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा – “पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, हमने उनके ठिकाने उजाड़ दिए। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।”
ऐतिहासिक संदर्भ और वीरता का उल्लेख
मोदी ने कहा कि महर्षि दधिचि का त्याग और महाराजा भोज का शौर्य हमें राष्ट्र रक्षा का संकल्प देता है। उन्होंने 17 सितंबर को भारत के इतिहास से जोड़ते हुए कहा कि इसी दिन सरदार पटेल की इच्छाशक्ति से हैदराबाद का विलय हुआ था।
पाकिस्तान की परमाणु धमकी पर जवाब
प्रधानमंत्री ने दो टूक कहा – “ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है।” उन्होंने हालिया पाकिस्तानी आतंकी का उदाहरण देते हुए कहा कि पूरी दुनिया ने देखा है कि पाकिस्तान अब खुद अपने हालात पर रो रहा है।
धार में विकास की सौगात
जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी ने देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से किसानों को उपज का उचित मूल्य मिलेगा और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बनेंगे।
नारी शक्ति पर जोर
मोदी ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ धार ही नहीं बल्कि पूरे देश की माताओं-बहनों को समर्पित है।

आखिरी वक्त पर मिली मंजूरी, मेकर्स को करनी पड़ी एडिटिंग
11 बजे तक 40% मतदान, भारतीय जनता पार्टी-तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में झड़प
मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट, बोले- भारी संख्या में पहुंचे मतदाता
ईरान की दो-टूक: अमेरिका-इज़रायल माने तो होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोल देंगे
रूफटॉप सोलर से चमका लखनऊ, घर-घर बन रहे मिनी पावर प्लांट
लखनऊ में अर्बन डेवलपमेंट को मिलेगी रफ्तार, LDA की नई पहल
काशी में आस्था का संगम: पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन
गंगा एक्सप्रेसवे से 5700 युवाओं को रोजगार, यूपी में बढ़ेगा रोजगार का दायरा
ED रेड में लाखों कैश और किलो भर चांदी बरामद, हड़कंप मचा
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप