फैक्ट्री की पालतू ‘डेज़ी’ रातों-रात हुई लापता, 17 घंटे बाद खून से सनी हालत में मिली तो सबके उड़ गए होश
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वाटर बॉटल प्लांट में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब फैक्टरी की फीमेल डाबरमैन डॉग 'डेजी' अचानक लापता हो गई। शुरुआती तौर पर किसी को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन अगले दिन सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर जो सच्चाई सामने आई, उसने सबको चौंका दिया।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
फुटेज में रात 9 से 9:15 बजे के बीच एक तेंदुआ प्लांट परिसर में घूमता हुआ दिखाई दिया। वह लोडिंग वाहन के आसपास शिकार की तलाश कर रहा था और इसी दौरान डेजी को भागते हुए देखा गया। करीब 17 घंटे की खोजबीन के बाद डेजी मंगलवार दोपहर काटकूट फाटे के रहवासी इलाके में घायल अवस्था में मिली। उसकी चोटों से साफ नहीं है कि हमला तेंदुए का था या सामान्य हादसा।
कमरे में बंद थे अन्य डॉगी
फैक्टरी संचालक अमन ठाकुर ने राहत की सांस लेते हुए बताया कि अन्य दो छोटे डॉग्स को उस रात कमरे के भीतर रखा गया था, वरना वे भी शिकार बन सकते थे। उसने बताया कि यदि डेजी गायब नहीं हुई होती तो हम कभी कल्पना नहीं कर सकते थे कि फैक्ट्री में तेंदुआ आया था।
रिजर्व फॉरेस्ट से जुड़ा है फैक्ट्री का इलाका
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री के पास का इलाका रिजर्व फॉरेस्ट से जुड़ा है, जहां तेंदुओं की अच्छी-खासी संख्या मौजूद है। यही वजह है कि आए दिन श्वान और मवेशियों पर हमले की घटनाएं सामने आती रहती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि शिकार की तलाश में ही तेंदुआ प्लांट परिसर तक आ पहुंचा। वन विभाग को सूचना दे दी गई है, फिलहाल इंसानों पर हमले की कोई खबर नहीं है। लेकिन इलाके में तेंदुए की बढ़ती दस्तक लोगों के लिए चिंता का सबब बन चुकी है।

जलने पर कर सकते हैं ये घरेलू उपाय
LS में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका? बिक्रम सिंह मजीठिया का दावा—2 सांसद इस्तीफे को तैयार
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान ममता बेनर्ज़ी के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा की प्रतिक्रिया -
डोनाल्ड ट्रंप के मजाक पर किंग चार्ल्स III हुए शर्मिंदा
वोटिंग के बीच तृणमूल कांग्रेस का हमला—पीएम मोदी को 4 मई को इस्तीफा देने की चुनौती
आखिरी वक्त पर मिली मंजूरी, मेकर्स को करनी पड़ी एडिटिंग
शादी से लौटते समय नाबालिग आदिवासी बच्चियों से गैंगरेप
11 बजे तक 40% मतदान, भारतीय जनता पार्टी-तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में झड़प
मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट, बोले- भारी संख्या में पहुंचे मतदाता