रंजीत ऑटोमोबाइल्स पर शिकंजा, बैंक फ्रॉड में ED ने कुर्क की ₹27.30 करोड़ की संपत्ति
भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़े फ्रॉड केस में बड़ी कार्रवाई की है। ED भोपाल इकाई ने रंजीत ऑटोमोबाइल्स की 27.30 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई 16 सितंबर को की गई।
मिसरोद की प्रॉपर्टी कुर्क
ED ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति भोपाल के मिसरोद इलाके में नेशनल हाईवे नंबर 12 पर स्थित है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई। मामला बैंक ऑफ बड़ौदा से 34.36 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट में धोखाधड़ी से जुड़ा है।
क्या है बैंक फ्रॉड केस?
ED के अनुसार, भोपाल स्थित रंजीत ऑटोमोबाइल्स ने बैंक ऑफ बड़ौदा से 34.36 करोड़ रुपये की क्रेडिट लिमिट ली थी। लेकिन कंपनी ने इस धनराशि को व्यापार में लगाने के बजाय अन्य कार्यों में खर्च कर दिया। शिकायत मिलने के बाद ED ने जांच शुरू की और यह बड़ी कार्रवाई की।
DRI की समानांतर कार्रवाई
इसी दिन 16 सितंबर को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भी कार्रवाई की। DRI ने भोपाल के लालघाटी इलाके से जगदीश नामक एक युवक को हिरासत में लिया है। उस पर मादक पदार्थों की तस्करी और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन में शामिल होने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, उसके बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन और तस्करों से संपर्क की जानकारी सामने आई है। हालांकि, DRI ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

जलने पर कर सकते हैं ये घरेलू उपाय
LS में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका? बिक्रम सिंह मजीठिया का दावा—2 सांसद इस्तीफे को तैयार
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान ममता बेनर्ज़ी के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा की प्रतिक्रिया -
डोनाल्ड ट्रंप के मजाक पर किंग चार्ल्स III हुए शर्मिंदा
वोटिंग के बीच तृणमूल कांग्रेस का हमला—पीएम मोदी को 4 मई को इस्तीफा देने की चुनौती
आखिरी वक्त पर मिली मंजूरी, मेकर्स को करनी पड़ी एडिटिंग
शादी से लौटते समय नाबालिग आदिवासी बच्चियों से गैंगरेप
11 बजे तक 40% मतदान, भारतीय जनता पार्टी-तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में झड़प
मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट, बोले- भारी संख्या में पहुंचे मतदाता