वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर से बहाल: मौसम देगा साथ तो मिलेंगे दर्शन
जम्मू,। खराब मौसम और ट्रैक के जरूरी मरम्मत कार्य के चलते अस्थायी रूप से रोकी गई श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अब 14 सितंबर (रविवार) से दोबारा शुरू की जाएगी। हालांकि, यात्रा की बहाली मौसम अनुकूल रहने पर ही संभव होगी।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि भारी बारिश और ट्रैक की सुरक्षा के लिहाज से यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था। मरम्मत कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है और यदि मौसम सहयोग करता है, तो श्रद्धालु 14 सितंबर से फिर से माता के दर्शन कर सकेंगे। बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मौसम और ट्रैक की स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में चमत्कार, 5 साल बाद मिला खोया बेटा