BB19 में विवाद: कुनिका की टिप्पणी पर गौहर खान भड़कीं
मुंबई: इन दिनों बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट्स के बीच जोरदार बहस देखने को मिल रही है। सभी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर कर रहे हैं। हाल ही में कुनिका सदानंद का भी तीखा अंदाज दिखा, जिसमें उन्हें तान्या मित्तल पर पर्सनल टिप्पणी करते देखा गया था। अब इस मामले पर एक्ट्रेस गौहर खान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कुनिका पर भड़कती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं पूरी बात।
गौहर खान ने कहा- ये दोहरा मापदंड है
गौहर खान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बिग बॉस 19 को लेकर विचार प्रकट किए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘खुद मां होने की दुहाई देना, बाहर की बात मत करो और बाकी सब। वास्तव में किसी और की मां पर इतनी आसानी से बातें कहना, चौंकाने वाला है। ये दोहरा मापदंड है। उम्मीद है कि 61 साल की उम्र आपको अभी भी बिग बॉस 19 में आलोचनाओं के योग्य बनाती है। वही करो, जो आप कर सकते हैं, वर्ना ना करो।'
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
गौहर खान की इस प्रतिक्रिया पर नेटिजंस के भी रिएक्शंस आने लगे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘हां वही और तान्या की मां के बारे में बोलने की जरुरत क्या थी गेम के बारे में बता करतीं। सही कहा है किसी ने टीवी पर जो नकारात्मक भूमिका करता है उसके व्यवहार में निगेटिविटी आ जाती है।’ इसके अलावा एक यूजर ने कहा, ‘कुनिका ने गलत किया।’
कुनिका ने तान्या की परवरिश पर की थी टिप्पणी
आपको बताते चलें कि पिछले एपिसोड में कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल की परवरिश पर सवाल उठाए हुए थे। साथ ही कहा था कि तान्या की मां ने उन्हें कुछ नहीं सिखाया। इसी बात पर यह टिप्पणी आ रही है।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
भाई को आखिरी कॉल: ‘मुझे बचाओ’, जबलपुर हादसे में दिल्ली के परिवार की मौत
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां