‘बागी 4’ की जबरदस्त प्री-बुकिंग, फिर भी ‘द बंगाल फाइल्स’ से जुड़ी बड़ी उम्मीदें
मुंबई: कल यानी 5 सितंबर को बॉलीवुड में दो बड़ी फिल्मों के बीच टकराव देखने को मिलेगा। जहां एक तरफ टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर ‘बागी 4’ जैसी मसाला फिल्म रिलीज होगी, वहीं दूसरी ओर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। दोनों फिल्मों को लेकर बेहद चर्चा है पर खबर लिखे जाने तक एडवांस बुकिंग के हाल देखें तो ‘बागी 4’ ने बाजी मार ली है।
विशेषज्ञों की राय
‘बागी 4’ के बाद ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ से भी उम्मीद है- अतुल मोहन, ट्रेड एनालिस्ट
‘बागी 4’ को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ‘द बंगाल फाइल्स’ से बेहतर उम्मीदें थीं पर फिल्म के शोज कम हैं इसके चलते मामला थाेड़ा ठंडा है। टाइगर की फिल्म के बाद हॉलीवुड की फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। उम्मीद है ‘बागी 4’ डबल डिजिट में कमाई करेगी। बाकी यह पहली बार है कि एक साथ तीन ए सर्टिफिकेट फिल्में रिलीज होंगी, तो देखना मजेदार होगा कि कौन सी कमाई करती है।’
एडवांस बुकिंग में ‘बागी 4’ आगे रही है- तरण आदर्श, ट्रेड एक्सपर्ट
‘एडवांस बुकिंग में ‘बागी 4’ आगे रही है। बाकी दोनों ही फिल्म को लेकर माहौल गर्म है। जहां ‘बागी 4’ मसाला फिल्म है, वहीं ‘द बंगाल फाइल्स’ विवादों में घिरी है। पहले दिन ‘बागी 4’ से डबल डिजिट की उम्मीद की जा सकती है। ‘द बंगाल फाइल्स’ छोटे पैमाने पर रिलीज हो रही है, ऐसे में उससे ज्यादा कमाई की उम्मीद नहीं’

Subrahmanyam Jaishankar का फोकस: आर्थिक रिश्तों को नई रफ्तार
Bharatiya Janata Party की सरकार गठन तैयारी तेज, Amit Shah बंगाल के पर्यवेक्षक
RCB से जुड़ी यादों में डूबे Virat Kohli, बोले- ये परिवार जैसा साथ था
KL Rahul ने पिता बनने के बाद साझा किए भावुक अनुभव
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर, RBI में अहम नियुक्ति
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ