बाढ़ से मर रही पाकिस्तान की जनता, ख्वाजा आसिफ का बेतुकान बयान....बाल्टी में पानी स्टोर कर लें लोग
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब, पीओके, केपीके सहित देश के बड़े हिस्से में बाढ़ तबाही मचा रही है। बाढ़ से लाखों लोग और पशु सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं, साथ ही बड़े पैमाने पर फसलें तबाह हुई हैं। एक ओर बाढ़ का कहर जारी है, दूसरी ओर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की ओर से अजीबोगरीब बयान देने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में रक्षा मंत्री आसिफ कहते सुने जा रहे हैं कि पाकिस्तानियों को बाढ़ का पानी स्टोर कर लेना चाहिए।
सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी टीवी चैनल की क्लिप सामने आई है। इसमें न्यूज एंकर फोन पर ख्वाजा आसिफ से बात करने का दावा कर रहा है। एंकर जब बाढ़ पर सवाल करता है, तब रक्षा मंत्री आसिफ कहते हैं कि पानी को बाल्टियों और डब्बों में स्टोर कर लें और बाद में काम में ले लें। बाढ़ को लोग खराबी की तरह ना देखकर, बल्कि अल्ला की रहमत की तरह से लें। आसिफ का ये वीडियो सोशल यूजर्स के बीच चर्चा बटोर रहा है।
बात दें कि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ ने इससे पहले बाढ़ के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। आसिफ का कहना है कि भारत के पानी छोड़ने की वजह से पाकिस्तान में बाढ़ आ रही है। उन्होंने कहा कि भारत से आ रहा बाढ़ का पानी अपने साथ लाशें भी पाकिस्तान में ला रहा है। पाकिस्तान में बह रही लाशें भारतीयों की हैं।
ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान कहा कि भारत से बह रहा बाढ़ का पानी अपने साथ लाशें, मवेशी और मलबे के ढेर लेकर आया है। आसिफ ने दावा किया कि स्थानीय लोगों ने सीमा पार लाशें बहते हुए देखी हैं। इससे क्षेत्र से पानी निकालने की कोशिश कर रही नगरपालिका टीमों के काम में बाधा आ रही है।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने कहा है कि पूर्वी पंजाब प्रांत इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि नदियों का जलस्तर अब तक के उच्चतम स्तर पर है। इससे 20 लाख से ज्यादा की आबादी सीधेतौर पर प्रभावित है। पाकिस्तान में 26 जून से अब तक बारिश और बाढ़ से 849 लोग मारे गए हैं और 1,130 घायल हुए हैं।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार