महात्मा गांधी मार्ग पर पार्किंग की कोई सुविधा नहीं, नियम उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई
सिविल लाइंस और आसपास के क्षेत्रों में रविवार तक ट्रैफिक डायवर्जन
नई दिल्ली: दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा सीवर लाइन की मरम्मत के कारण महात्मा गांधी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और सड़क किनारे पार्किंग से बचने की सलाह दी है। अनुचित पार्किंग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मरम्मत कार्य रविवार तक जारी रहेगा।
सिविल लाइंस में डायवर्ट
जल बोर्ड की ओर से 33बी शामनाथ मार्ग पर शनिवार से सीवर लाइन का मरम्मत कार्य शुरू हुआ, जिससे सिविल लाइंस इलाके में यातायात प्रभावित रहा। मरम्मत के कारण महात्मा गांधी मार्ग (पुलिस थाना सिविल लाइंस रेड लाइट से आईपी कॉलेज रेड लाइट तक) और आसपास के क्षेत्रों में यातायात पर प्रतिबंध और डायवर्जन रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस की सलाह
इन प्रभावित मार्गों से बचें और वैकल्पिक मार्ग या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। सड़क किनारे पार्किंग न करें। ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। अनुचित पार्किंग पर कार्रवाई महात्मा गांधी मार्ग और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में पार्किंग की कोई सुविधा नहीं होगी। अनुचित तरीके से वाहन पार्क करने पर उन्हें कानूनी तरीके से हटाया जाएगा और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज स्ट्रेट बंद..........दुनिया के कई देशों की तेल और गैस से भरी टंकी होने लगीं खत्म
गोली का जवाब गोली से’ – लोकसभा में नक्सलवाद पर Amit Shah का सख्त संदेश