40 हजार के इनामी पार्षद अनवर कादरी ने किया सरेंडर, लव जिहाद और दुष्कर्म का है आरोपी
इंदौर: लव जिहाद मामले में फरार चल रहे पार्षद अनवर कादरी ने शुक्रवार को जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उस पर 40 हजार रुपये का इनाम था। पुलिस उसकी संपत्ति जब्त करने वाली थी। अनवर पर आरोप है कि उसने हिंदू युवतियों से दुष्कर्म करवाया और लव जिहाद के आरोपियों को फंडिंग की। बाणगंगा थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी बेटी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
लंबे समय से था फरार
अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत लंबे समय से फरार था। बाणगंगा और सदर बाजार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपी अल्ताफ खान और साहिल ने अनवर का नाम लिया था। हिंदू युवतियों से दुष्कर्म करने वाले इन दोनों आरोपियों को अनवर ने 3 लाख रुपये देकर कहा था कि उनसे शादी करो और अनैतिक कारोबार में शामिल करो। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि वे अनवर से मुस्लिम समुदाय के कार्यक्रमों में मिलते थे।

पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन