गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा पर CRPF और C-60 कमांडो का बड़ा ऑपरेशन
राजनांदगांव।
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ गढ़चिरौली-नारायणपुर बॉर्डर पर करीब 8 घंटे तक चली, जिसमें 1 पुरुष और 3 महिला नक्सली मारे गए।
हथियार बरामद
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने 4 हथियार बरामद किए हैं, जिनमें 1 SLR, 2 INSAS राइफल और 1 नग 303 राइफल शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि हथियारों का यह जखीरा इस बात की पुष्टि करता है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे।
संयुक्त अभियान
यह ऑपरेशन C-60 कमांडो और CRPF की संयुक्त कार्रवाई में अंजाम दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों को लंबे समय से इस इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों के बढ़ने की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जो मुठभेड़ में बदल गया।
अधिकारियों की पुष्टि
गढ़चिरौली डीआईजी अंकित गोयल ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बल यह जांच कर रहे हैं कि मुठभेड़ के दौरान कितने नक्सली मौके पर मौजूद थे और बाकी किस दिशा में भागे।

वाराणसी में अप्रैल में प्री-मानसून जैसा मौसम, बेमौसम बारिश से बदला मिजाज
पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत; निमंत्रण से लौट रहे थे घर
इंदौर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी कार को मारी टक्कर, 4 की मौत
‘ये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी’—राघव चड्ढा का नया वीडियो, पार्लियामेंट स्पीच फिर वायरल
CM हाउस के बाद यहां लगी विक्रमादित्य वैदिक घड़ी, अब भारतीय कालगणना से चलेगा समय
तेल-गैस के बाद अब अमोनिया संकट, 7200 का सिलेंडर 15 हजार में बिक रहा
दिल्ली-मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन: जैश-ISIS के 2 आतंकी गिरफ्तार, कार बम से हमले की साजिश नाकाम
राजेंद्र भारती केस: मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई, विवेक तन्खा करेंगे पैरवी
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी और अमित शाह शामिल