धर्मेंद्र, सनी और बॉबी एक साथ बड़े पर्दे पर, पूरी हुई ‘अपने 2’ की स्क्रिप्ट
मुंबई : अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी दो आगामी फिल्मों ‘बॉर्डर 2’ और ‘रामायण’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। जबकि उनके भाई बॉबी देओल ‘अल्फा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, अब दोनों फिर से एक साथ एक ही फिल्म में नजर आ सकते हैं। दोनों फिल्म ‘अपने 2’ में एक साथ दिखाई देंगे। इसको लेकर अब फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपडेट दिया है।
‘अपने 2’ की स्क्रिप्ट हो चुकी पूरी
न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान निर्देशक अनिल शर्मा ने ‘अपने 2’ को लेकर बात की और फिल्म से जुड़ी अपडेट भी साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है। निर्देशक ने कहा कि वो कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे हैं। ‘अपने 2’ इनमें से एक है। हालांकि, ‘अपने 2’ उनकी अगली ही फिल्म नहीं होगी। लेकिन उन्होंने ये खुलासा जरूर किया कि ‘अपने 2’ बन रही है। स्क्रिप्ट पहले ही पूरी हो चुकी है। मेरे पास अभी बहुत सारी स्क्रिप्ट्स हैं। मैं लगा हुआ हूं कि सब कर सकूं।
धर्मेंद्र, सनी और बॉबी तीनों एक साथ आने को तैयार
अनिल शर्मा ने बताया कि इस फिल्म के लिए धर्मेंद्र, सनी देओल या बॉबी देओल को राजी करना ज्यादा मुश्किल नहीं था। तीनों साथ में एक फिल्म करना चाहते थे और वे चाहते थे कि मैं इसे बनाऊं। जिस दिन 'अपने' की कहानी मेरे पास आई, वे बहुत खुश हुए। जब मैंने धरम जी को कहानी सुनाई, तो वे रो पड़े। जब बॉबी ने स्क्रिप्ट सुनी, तो उन्होंने मुझे गले लगा लिया।
कुछ ऐसा था सनी देओल का रिएक्शन
निर्माता-निर्देशक ने आगे बताया कि जब सनी देओल को अपने पिता और भाई के साथ काम करने के बारे में पता चला तो वह भी तुरंत मान गए। देओल परिवार के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए, फिल्म निर्माता ने आगे कहा कि देओल परिवार के साथ मेरा रिश्ता बहुत अच्छा है, यहां तक कि ऑफ-स्क्रीन भी। हमारे बीच एक ऐसा रिश्ता है जहां हम एक-दूसरे पर भरोसा कर सकते हैं। हमारे बीच बहुत प्यार और मोहब्बत है।
‘अपने 2’ की रिलीज डेट अभी नहीं आई सामने
हालांकि, अभी ‘अपने 2’ की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि इसकी घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। हाल ही में ‘अपने 2’ के अलावा अनिल शर्मा ने ‘गदर 3’ को भी कंफर्म किया था और बताया था कि ‘गदर 3’ जरूर बनेगी।

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: 11 जगहों पर रेड, हरचरण सिंह भुल्लर केस में जांच तेज
दीपिका-रणवीर की बेटी ‘दुआ’ ने पहली बार देखा लाइव शो
समुद्र में सर्जिकल स्ट्राइक: अमेरिका ने ड्रग्स तस्करों की नाव उड़ाई, 3 ढेर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्ट्रेस की खूबसूरती की खुलकर तारीफ की
Raghav Chadha और Sandeep Pathak समेत 7 नेता बने BJP सांसद, राज्यसभा सचिवालय की मंजूरी
भोपाल-इंदौर मेट्रो में आज से नई सुविधा, यात्रियों को मिलेगी खास छूट
करण जौहर का बड़ा खुलासा—बॉलीवुड में ‘पेड PR’ का खेल
दो बीमर के बावजूद जारी रही गेंदबाजी, फैंस हैरान
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी; 5 लोगों की जान गई