‘भैया, एक सेकंड रोक दो’ – परिवार की विनती भी नहीं सुन पाया कैब ड्राइवर
नोएडा : अरे भैया आगे जाकर प्रॉब्लम हो जाएगी हम लोगों को, भैया एक सेकंड रोक दो। अरे! क्या कर रहे हैं लग जाएगी हम लोगों को। बच्चा है मेरे साथ। भैया प्लीज रोक दो ना, पीछे है पुलिस। वो जाने नहीं देंगे तुमको। मैं बात कर लूंगा... मत कर यार बच्चा है मेरे साथ। यह बातें कैब में बैठा परिवार चालक से कहता रहा लेकिन उसने उनकी एक न सुनी। मामले का वीडियो पीड़ित ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
ग्रेनो वेस्ट में एक परिवार के साथ कैब चालक की लापरवाही का मामला सामने आया है। संजय मोहन ने इस घटना का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा वह अपने परिवार के साथ घूमने निकले थे। पर्थला गोल चक्कर के पास पुलिस ने कैब को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक रुकने के बजाय गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाने लगा। इस हरकत से परिवार को शक हुआ और उन्होंने गाड़ी रोकने के लिए कहा।
परिवार की बात सुनते ही चालक भड़क गया और कार की रफ्तार और बढ़ा दी। तेज गति और चालक के आक्रामक व्यवहार से कार में मौजूद छोटी बच्ची डर के मारे रोने लगी। परिवार ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीड़ित परिवार चालक से गाड़ी रोकने की मिन्नत कर रहा है, लेकिन वह लगातार तेज रफ्तार में गाड़ी भगाता जा रहा है। वहीं नोएडा पुलिस का कहना है कि शिकायत पर जांच की जाएगी।

CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
भारत-म्यांमार रिश्तों में मजबूती, नौसेना प्रमुख का अहम दौरा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी हिरासत में