राजधानी में बारिश का कहर, 10 से ज्यादा पेड़ धड़ाम, मलबे में दब गई 8 गाडिय़ां
राजधानी शिमला में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन व पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे व्यापक नुकसान हुआ है। भारी बारिश से रात को खलीनी में मिस्ट चैंबर के पास सडक़ पर पेड़ गिर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप रही। शहर में जगह-जगह भारी बारिश से मलबा सडक़ों पर आ गया। नाले भी उफान पर हैं, वहीं झंझीड़ी में हरि नंद कॉलोनी में सुखराम शर्मा के घर पर देवदार का सूखा पेड़ गिर गया। 1 वर्ष पहले पेड़ काटने के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक मंजूरी नहीं मिली। इससे पेड़ गिर गया। यहां दो से तीन सूख पेड़ और गिरने की कगार पर है। लोगों ने इन पेड़ों को हटाने की मांग उठाई है। चाबा पेयजल योजना में बड़ी मात्रा में गाद आ गई है। शहर के अपर ढली में भी भूस्खलन हुआ है। इसके साथ ही कनलोग में भी खलीनी-टुटीकंडी बाइपास पर भूस्खलन हुआ है। मुख्यमंत्री आवास ओकओवर के पास भी देवदार का पेड़ गिरा है। मज्याठ में भी भूस्खलन हुआ है। पेट्रोल पंप विकासनगर में भूस्खलन से रास्ता बंद हो गया। यहां पेड़ भी गिरा है। आईजीएमसी के पास सर्कुलर रोड पर नाले का पानी और मलबा भर गया है। इससे कुछ गाडिय़ां भी यहां मलबे में दब गई हैं। सडक़ पर आवाजाही ठप हो गई है। उपमंडल जुब्बल में लगातार जारी बारिश व भूस्खलन को देखते हुए उपमंडल जुब्बल के सभी शैक्षणिक संस्थान आज बंद रखने का फैसला लिया गया है। शहर के ढली में भूस्खलन से सडक़ किनारे खड़ी गाडिय़ां चपेट में आ गईं। एक गाड़ी मलबे के साथ पहाड़ी से नीचे चली गईं। रामपुर के गानवी में कई भवनों को नुकसान पहुंचा है। रोड़ टूट गए हैं। वही पेयजल लाइन के साथ क्षेत्र में बिजली भी गुल है। यहां पर सभी विभागों के कर्मचारियों ने हालातों को सुधारने का काम शुरू कर दिया है।

SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर बनी कप्तान
MSU में नया कोर्स शुरू, छात्र पढ़ेंगे मोदी तत्व और RSS का इतिहास
अमिताभ-सचिन समेत कई दिग्गजों की मूर्तियां बनी आकर्षण का केंद्र
ऑस्ट्रेलियाई दूत ने भारत की विविधता की खुलकर तारीफ की
CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम