कृषि सुधार के लिए बड़ा कदम, छत्तीसगढ़ को मिला अतिरिक्त डीएपी और यूरिया
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ को यूरिया और डीएपी खाद का अतिरिक्त आवंटन मंजूर कर दिया है। दिल्ली में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में प्रदेश के सांसदों ने नड्डा से मुलाकात कर खरीफ सीजन में किसानों की बढ़ी जरूरत को देखते हुए अतिरिक्त खाद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।
कृषि मंत्री नेताम और सांसदों ने खरीफ सीजन में रोपा-बियासी के समय पड़ने वाली खाद की अतिरिक्त मांग का विवरण देते हुए, यूरिया और डीएपी के 50-50 हजार टन अतिरिक्त आवंटन का आग्रह किया। इस पर नड्डा ने उर्वरक मंत्रालय को छत्तीसगढ़ को अतिरिक्त खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मौजूद
कृषि मंत्री नेताम, लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय, विजय बघेल, कमलेश जांगड़े, रूपकुमारी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र बहादुर सिंह, छत्तीसगढ़ मार्कफेड प्रबंध संचालक किरण कौशल और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के किसान मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं और अगस्त-सितंबर में रोपा-बियासी के समय फॉस्फेटिक खाद की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है।
मौजूदा आपूर्ति और मांग
- जुलाई तक निर्धारित आपूर्ति: यूरिया 5.99 लाख MT, डीएपी 2.68 लाख MT
- वास्तविक आपूर्ति: यूरिया 4.63 लाख MT, डीएपी 1.61 लाख MT
- अगस्त के लिए योजना: यूरिया 57,600 MT, डीएपी 36,850 MT
- किसानों की बढ़ी जरूरत को देखते हुए 50-50 हजार MT अतिरिक्त यूरिया और डीएपी की मांग।
खरीफ 2025 में भंडारण व वितरण
- लक्ष्य: यूरिया 7.12 लाख MT, डीएपी 3.10 लाख MT, एमओपी 60 हजार MT
- 11 अगस्त तक भंडारण: यूरिया 6.72 लाख MT, डीएपी 2.14 लाख MT, एमओपी 80 हजार MT
डीएपी के विकल्प के तौर पर
- एनपीके: लक्ष्य 1.80 लाख MT, भंडारण 2.37 लाख MT
- एसएसपी: लक्ष्य 2 लाख MT, भंडारण 2.95 लाख MT
- डीएपी की कमी की पूर्ति एनपीके और एसएसपी से की जा रही है।

भाई को आखिरी कॉल: ‘मुझे बचाओ’, जबलपुर हादसे में दिल्ली के परिवार की मौत
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट