न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल होंगे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश
रायपुर : न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल ने आज सुबह छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा अपने न्यायालय कक्ष मे उन्हें शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग नई दिल्ली द्वारा 07 अगस्त 2025 को न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए जाने हेतु अधिसूचना जारी की गई है।
इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रमाकान्त मिश्रा, अध्यक्ष उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, उमाकांत चंदेल, वरिष्ठ अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री न्यायिक एकेडमी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

क्रूज हादसे के बाद विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया मना
बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप
पलक्कड़ में कांग्रेस की जीत, पिशारोडी के सिर सजा जीत का ताज
बड़वानी में बस में अचानक आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार
भोपाल में किसानों का SDM ऑफिस के बाहर धरना, गेहूं स्लॉट बुकिंग पर आक्रोश
सुनेत्रा पवार की ऐतिहासिक जीत, 2.18 लाख वोटों से रचा रिकॉर्ड
अब पाकिस्तान से निवेश पर सख्ती, सीधे निवेश नहीं—सरकार की मंजूरी जरूरी
बंगाल-असम में BJP की जीत पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- हर तरफ लहराया भगवा
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान
टीवीके की बढ़त से तमिलनाडु में हलचल, विजय के घर के बाहर जुटी भीड़