रामलला के दरबार में हाजिरी देने निकले श्रद्धालु, अयोध्या के लिए खास ट्रेन रवाना
छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रेलवे की ओर से संस्कारधानी राजनांदगांव व जिले के श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन कराने के लिए राजनांदगांव से अयोध्या के बीच दो फेरों में स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। 6 अगस्त व 3 सिबर को राजनांदगांव से अयोध्या के लिए रवाना होंगे।
रेलवे के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामलला दर्शन यात्रा के अंतर्गत भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन संया 08853/ 08854 (राजनादगांव -अयोध्या-राजनांदगांव) का संचालन किया जा रहा है।
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन दो फेरों में चलाएंगे
यह विशेष रेलगाड़ी प्रत्येक दिशा में दो-दो ट्रिप करेगी। इस ट्रेन में कुल 15 एलएचबी कोच होंगे। यह यात्रा पूरी तरह से व्यावसायिक औपचारिकताओं के अनुरूप एवं रेलवे के नियमानुसार की जाएगी। भारत गौरव स्पेशल ट्रेन, भारतीय रेलवे की एक पहल है, जो देश भर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। यह ट्रेन विशेष रूप से धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की यात्रा के लिए चलाई जा रही है। जिसमें अयोध्या को भी शामिल किया गया है।
इसी कड़ी में भारत गौरव ट्रेन की श्रृंखला में राजनांदगांव से अयोध्या के लिए शुरू की गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार को इस स्पेशल ट्रेन को राजनांदगांव स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।यह ट्रेन राजनांदगांव स्टेशन से 6 अगस्त को प्रस्थान करेगी और 8 अगस्त को अयोध्या से वापस राजनांदगांव लौटेगी। वहीं 3 सितबर को राजनांदगांव से जाने वाली ट्रेन 5 सितबर को वापस लौटेगी।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज