सैयारा’ से पहले भी कई बार हुआ चोरी का प्यार! मोहित सूरी की फिल्मों में दिखी कोरियन छाप
मुंबई : बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ ने भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई रिकॉर्ड्स बना दिए हों, लेकिन इसकी तुलना सीधे-सीधे कोरियन फिल्म ‘ए मोमेंट टू रिमेंबर’ से की जा रही है। फिल्म की भावनात्मक कहानी और कुछ सीन कोरियन फिल्म से काफी मेल खाते हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब मोहित सूरी फिल्म को कोरियन फिल्म की कॉपी बताया गया हो। इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में रही हैं।
एक विलेन
मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन’ को लेकर भी दर्शकों और समीक्षकों में बहस रही है। इस फिल्म को कोरियन थ्रिलर ‘आइ सॉ द डेविल’ से प्रेरित माना जाता है, जिसमें सीरियल किलर और बदले की भावना के इर्द-गिर्द कहानी घूमती है।
आवारापन
वहीं, ‘आवारापन’ को मोहित सूरी की सबसे गंभीर फिल्मों में गिना जाता है, लेकिन इसकी कहानी कोरियन फिल्म ‘ए बिटरस्वीट लाइफ’ की रीमेक मानी जाती है। फिल्म में एक गैंगस्टर की आत्मा और उसकी निजी लड़ाई को इमोशनल तौर पर दिखाई गई है।
मर्डर 2
इसके अलावा ‘मर्डर 2’ भी इसी चर्चा में आती है, जिसे कोरियन फिल्म ‘द चेजर’ का भारतीय वर्जन कहा जाता है। फिल्म में एक पूर्व पुलिसकर्मी द्वारा एक सीरियल किलर की खोज को दर्शाया गया है, जो मूल कोरियन कहानी से काफी मिलता-जुलता है। ये तो हुई मोहित सूरी की फिल्मों की बात, क्या आप जानते हैं सलमान खान की भी कुछ फिल्मों को कोरियन फिल्मों से ही प्रेरित बताया जाता है।
राधे
अब बात करें सलमान खान की, तो उनकी फिल्म ‘राधे’ भी इसी लिस्ट में शामिल है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को कोरियन हिट ‘द आउटलॉज’ से काफी प्रभावित माना गया, जहां एक क्रूर गैंगस्टर को काबू करने के लिए पुलिस का एक जुनूनी अफसर सामने आता है।
किक
सलमान की एक और चर्चित फिल्म ‘किक’ को भले ही पूरी तरह कोरियन न कहा जाए, लेकिन इसकी प्रेरणा कोरियन एक्शन-ड्रामा से जुड़ी मानी गई है। फिल्म में एक चोर का दिल छूने वाला मकसद और उसके पीछे की कहानी कुछ कोरियन फिल्मों के स्टाइल से मेल खाती है।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज