गुरुग्राम में सोशल मीडिया के लिए स्टंटबाजी, एक्सप्रेसवे पर लगाई 20 कारों की कतार
गुरुग्राम : वायरल होने की सनक में फिर से बीच रास्ते गाड़ियों से स्टंट किए गए। द्वारका एक्सप्रेसवे के वायरल विडियो में 20 से ज्यादा गाड़ियों पर सवार युवक स्टंट करते दिख रहे हैं। कोई सनरूफ से बाहर निकला है तो कोई गाड़ी के गेट पर लटका है। इसके अलावा कारों की छत पर बैठकर भी कुछ युवक शोर मचा रहे हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे पर इस कारण लगे जाम में लोग परेशान ( ( Gurugram Traffic Disruption Social Media Stunt ) भी हुए। दावा है कि रविवार शाम का यह विडियो सेक्टर-108 के सोभा सिटी के पास का है। हैरानी है कि पुलिस को मामले में सोमवार दोपहर तक जानकारी ही नहीं थी। अब पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच की जा रही है।
विडियो में दावा किया जा रहा है कि द्वारका एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम विडियो बनाने के लिए करीब 20 कारों में युवक पहुंचे। अलग-अलग कार में सवार 40 से ज्यादा युवकों ने सोभा सिटी के पास सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया। इस दौरान तीन-चार लड़के गाड़ियों के सामने खड़े होकर विडियो बना रहे थे। इस दौरान एक भी गाड़ी आगे नहीं निकल पाई। विडियो बनाने के साथ ही तेज आवाज में म्यूजिक और हॉर्न बजते रहे, जिससे आसपास के लोग परेशान हुए।
विडियो वायरल होने के बाद ही जागती है पुलिस
पुलिस के सामने ऐसी घटनाओं को रोकना चुनौती बन गया है। कहने को जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस को ऐसी घटनाओं का पता चलता है। सड़कों पर स्टंट का सिलसिला नया नहीं है। कुछ वक्त पहले बादशाहपुर इलाके में लग्जरी गाड़ियों के चालकों ने सड़क पर खतरनाक तरीके से विडियो बनाए थे। जून में द्वारका एक्सप्रेसवे पर चार छात्रों ने मर्सिडीज और स्कॉर्पियो गाड़ियों से स्टंट करते हुए विडियो बनाए। कई मामलों में पुलिस गाड़ियां जब्त भी कर चुकी है। इसके बावजूद स्टंट रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज