बाराबंकी: चंद पैसों के लालच में लेखपाल ने दी गरीब महिला को बुलडोजर से घर गिराने की धमकी
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लेखपाल ने बुलडोजर से घर गिराने का खौफ दिखाकर एक महिला से 5 हजार रुपये वसूल लिए। लेखपाल की अवैध वसूली का वीडियो बना कर महिला ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। एक्शन में आए तहसील फतेहपुर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बेहटा काजी गांव की रहने वाली महिला साजिदा खातून ने शनिवार तहसील दिवस में एसडीएम से शिकायत दर्ज कराई। इसमें महिला ने बताया कि गांव में उसका घर पैतृक जमीन पर बना है। जिस पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल ने सरकारी जमीन पर घर बनाने का दावा करते हुए फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है।
घर पर बुलडोजर चलाने की धमकी
महिला साजिदा खातून ने बताया कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप वर्मा हमारे घर आए और उन्होंने धमकाते हुए कहा कि 5 हजार रुपए दो वरना तुम्हारा घर बुलडोजर से गिरा दिया जाएगा। महिला का आरोप है कि मुदकमें से छुटकारा पाने एवज में रुपए की मांग रखी थी। इसकी धमकी से डर कर लोगों से कर्ज से लेकर 5 हजार रुपए जुटाए और लेखपाल को रकम सौंप दी। महिला ने लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो बना कर रविवार को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल घूसकांड का वीडियो वायरल होने पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने लेखपाल कुलदीप वर्मा की रविवार को निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के IPL प्लेऑफ खेलने पर सस्पेंस
Palash Sen ने शेयर कीं अभिषेक और आयुष्मान संग अनदेखी तस्वीरें
स्वास्थ्य शिक्षा को बड़ा बढ़ावा, हर साल 250 छात्रों को मिलेगा MBBS में प्रवेश
स्वामी रामभद्राचार्य के बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल
टाटा ट्रस्ट्स में मतभेद खुलकर सामने आए, 8 मई की बैठक अहम
सोना-चांदी ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, चांदी ₹2.51 लाख किलो के पार
इस प्रकार फिटनेस बनाये रखें
सेहत के लिए लाभकारी होता है शकरकंद
‘राजा शिवाजी’ का छठे दिन भी जलवा, बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई
सम्राट कैबिनेट का गठन, नीतीश के बेटे समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ