लिवर को साफ नहीं, बीमार कर रही हैं ये 5 चीजें – जानें कौन सी हैं ये खतरनाक आदतें
नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि हमारा लिवर शरीर के अंदर बिना ब्रेक लिए कई जरूरी काम करता है? जी हां, यह न सिर्फ खाने को पचाता है बल्कि उसे एनर्जी में बदलकर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है, लेकिन हम सब अनजाने में ऐसी चीजें (Foods To Avoid For Liver Health) खा रहे हैं, जो इस 'सुपर-हीरो' को अंदर से कमजोर कर रही हैं और जाने-अनजाने में आप अपने लिवर को एक 'कूड़ाघर' बना रहे हैं। अगर आप नहीं चाहते कि आपका लिवर खतरे में पड़े, तो आज ही अपनी डाइट से इन 5 चीजों को हटाना बेहद जरूरी है।
शुगरी आइटम्स
क्या आपको मीठा खाना बहुत पसंद है? अगर हां, तो सावधान हो जाइए। ज्यादा चीनी खाने से लिवर में फैट जमा होने लगता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। इसलिए, कोल्ड ड्रिंक्स, मिठाइयां और पैकेज्ड जूस जैसी चीजों से दूरी बनाएं।
डीप फ्राइड और जंक फूड
समोसे, पिज्जा, बर्गर और फ्रेंच फ्राइज... ये सब सुनने में भले ही स्वादिष्ट लगें, लेकिन ये आपके लिवर के लिए बहुत हानिकारक हैं। इनमें ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट बहुत ज्यादा होता है, जो लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है और उसे बीमार कर देता है।
शराब
शराब का ज्यादा सेवन लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। शराब लिवर पर सीधा हमला करती है और उसकी काम करने की क्षमता को कम कर देती है। अगर आप अपने लिवर को बचाना चाहते हैं, तो शराब को पूरी तरह से छोड़ दें।
नमक
खाने में ज्यादा नमक भी आपके लिवर के लिए अच्छा नहीं है। ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिससे लिवर पर दबाव बढ़ता है और वह सही से काम नहीं कर पाता। पैकेज्ड फूड, चिप्स और अचार में ज्यादा नमक होता है, इसलिए इन्हें कम खाएं।
कुछ दवाइयां
कुछ पेनकिलर और बिना डॉक्टर की सलाह के ली गई दवाइयां भी लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आप लंबे समय से कोई दवाई ले रहे हैं, तो अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें और खुद से दवाइयां न खाएं।
याद रखें, लिवर को हेल्दी रखने के लिए इन आदतों को आज ही बदलें और अपने खान-पान में हरी सब्जियां, फल और ज्यादा से ज्यादा पानी शामिल करें।

आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर