PM मोदी के दौरे से पहले उज्जैन एयरपोर्ट परियोजना को मिली हरी झंडी, 241 एकड़ जमीन की मांग
उज्जैन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 मई को मध्यप्रदेश आगमन से पहले उज्जैन में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर बड़ा फैसला होने जा रहा है. 30 मई, शुक्रवार को राज्य सरकार के विमानन विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के बीच उज्जैन एयरपोर्ट के विकास को लेकर तीन महत्वपूर्ण अनुबंधों पर हस्ताक्षर होंगे. इस अवसर पर AAI के चेयरमैन विपिन कुमार और विमानन विभाग के आयुक्त चंद्रमौलि शुक्ला उपस्थित रहेंगे.
241 एकड़ जमीन की मांग, फिलहाल 95 एकड़ उपलब्ध
एयरपोर्ट परियोजना के लिए AAI ने कुल 241 एकड़ जमीन की मांग की है, जबकि वर्तमान में केवल 95 एकड़ भूमि उपलब्ध है. सरकार शेष भूमि के इंतजाम को लेकर कार्य योजना पर तेजी से काम कर रही है. सरकार और AAI के बीच तीन अहम अनुबंध होंगे. इसमें निर्माण कार्य को लेकर समझौता, संचालन व रखरखाव (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) को लेकर करार और वैधानिक अनुमतियों के लिए AAI को अधिकृत करने संबंधी अनुबंध शामिल हैं.
दतिया एयरपोर्ट से दो नई उड़ानें
प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण भी करेंगे. यह मध्यप्रदेश का आठवां एयरपोर्ट होगा, जिसे रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) के तहत विकसित किया गया है. यहां से खजुराहो और भोपाल के लिए 72 सीटर विमानों की नियमित दो उड़ानें शुरू की जाएंगी.

ऑपरेशन सिंदूर: कैसे भारतीय जवानों ने आतंक के ठिकानों को किया ध्वस्त
पंजाब धमाके मामले में BJP का भगवंत मान पर पलटवार, भेजा मानहानि नोटिस
सम्राट चौधरी बांटेंगे 19 मंत्रियों के विभाग, बाकी 15 पर किसका होगा फैसला?
हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, लखनऊ रूट पर शुरू हुई टिकट बुकिंग
ऑपरेशन सिंदूर देश के संकल्प और शक्ति का प्रतीक: रक्षामंत्री
‘118 विधायक दिखाओ, तभी शपथ होगी’: तमिलनाडु के राज्यपाल ने विजय को लौटाया
युवक को उतारने जबलपुर से पहुंची रेस्क्यू टीम, बिजली लाइनें बंद
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश
ट्रंप बोले- युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के साथ अच्छी बातचीत हुई है