टोल प्लाजा के पास भयानक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत
उमरिया । उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 स्थित टोल प्लाजा के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। मृतकों की पहचान प्यारेलाल बैगा पिता रामपति बैगा (34) निवासी ओदरी पाली और बिसाहू बैगा पिता मैखू बैगा निवासी मढ़ा पाली ग्राम अमड़ी के रूप में हुई है। दोनों बाइक क्रमांक एमपी 65 एम 3523 से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोल प्लाजा के पास तेज गति से आ रही एक अज्ञात कार ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को बुलाया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा गंभीर रूप से घायल बिसाहू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वहीं प्यारेलाल की मौके पर ही मौत हो गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही नौरोजाबाद थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कार के कुछ टूटे हुए हिस्से बरामद किए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कार की रफ्तार अत्यधिक तेज थी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन और चालक की पहचान की जा रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि टोल प्लाजा क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं या चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि आगे ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज