भिलाई पुलिस लाई नया बॉण्ड, अब अपराध की कीमत चुकानी होगी पैसों से
दुर्ग: जिले में अब बदमाशों की एक गलती उन्हें आर्थिक रुप से कमजोर बना देगी. पुलिस ने अब क्राइम को कंट्रोल करने के लिए तरकीब निकाली है. थानेदारों को सख्त निर्देश मिले हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों के हर एक बदमाशों को थाना बुलाकर एसडीएम के पास उनका 50 हजार रुपए का बाउंड ओवर कराए, ताकि वे आर्थिक रुप से कमजोर होने पर अपराध करने से डर सके. दुर्ग जिले के एसएसपी ने रविवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली. यह मीटिंग लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली. क्राइम पर चर्चा हुई, जिसमें जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे.
गुम नाबालिग और बालिगों की होगी खोजबीन
एसएसपी ने निर्देश दिए कि अप्रेल महीने से गुम नाबालिगो के लिए ऑपरेशन मुस्कान और बालिगों के लिए ऑपरेशन तलाश अभियान को चलाया जाए. 1 थाना प्रभारियों को इस अभियान में गंभीरता से भाग लेने और समन्वय स्थापित कर बच्चों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं.
एक साल वाले अपराधों का निराकरण
एसएसपी ने एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपराधों एवं चालानों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए. संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता से हल करें और अपराधियों को शीघ्र न्याय के कटघरे तक पहुंचाएं.
50 हजार का भरावाएं बाउंडओवर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गुंडा व निगरानी बदमाशों पर सतत निगरानी रखने कहा. बैठक में यह भी तय किया गया कि पुराने निष्क्रिय गुंडा बदमाशों की फाइलें बंद की जाएं और जो नए सक्रिय बदमाश हैं, उन्हें चिन्हित कर उनकी फाइल तत्काल खोली जाए. क्राइम कंट्रोल करने के लिए सभी थाना प्रभारी गुंडों बदमाशों को पुलिस स्टेशन बुलाए. उन्हें एसडीएम के समक्ष ले जाएं और उनका 50 हजार रुपए का बाउंड ओवर भराएं, ताकि अपराध करने पर एसडीएम से बाउंडओवर की राशि से वसूली की जा सके.
डायल 112 प्वाइंट पर दिखे, थाना में नहीं
एसएसपी ने डायल 112 की गाड़ियां अक्सर थाना में खड़ी मिलती है. थाना प्रभारी को इसका ध्यान रहे कि डायल 112 की गाड़ियों थाना न बुलाए. वे अपने निर्धारित प्वाइंट पर खड़ी रहे.

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज