स्लोवाकिया की कंपनी ने बनाई उड़ने वाली कार
नईदिल्ली। स्लोवाकिया की कंपनी क्लेन विजन ने एक ऐसी अनोखी कार तैयार की है, जो न सिर्फ सड़क पर चल सकती है, बल्कि आसमान में उड़ भी सकती है। कंपनी की इस अनोखी कार का नाम है ‘एयरकार’, और यह तकनीक निजी परिवहन की दुनिया में एक नया युग शुरू कर सकती है। क्लेन विजन की इस फ्लाइंग कार को यूरोपीय विमानन एजेंसी से हवाई योग्यता का प्रमाणपत्र मिल चुका है। एयरकार ने अब तक 200 से भी ज्यादा सफल उड़ानें भरी हैं और 35 मिनट की ब्रातिस्लावा-नाइट्रा हवाई यात्रा भी पूरी की है। गर्मियों में इसका नया मॉडल ‘एयरकार 2’ परीक्षण के लिए तैयार होगा और इसके बाद इसे बाजार में उतारा जाएगा। यह कार सड़क पर 200 किमी/घंटा और आसमान में 250 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती है। एक बार फ्यूल भरवाने पर यह 1000 किलोमीटर तक उड़ान भर सकती है। इसका सबसे रोचक पहलू यह है कि हवाई मोड में बदलने पर इसके पंख और पीछे की पूंछ जैसी संरचनाएं बाहर आ जाती हैं, जिससे यह एक छोटे विमान में तब्दील हो जाती है।
हालांकि, इसकी कीमत आम लोगों की पहुंच से बाहर हो सकती है। एयरकार 2 की अनुमानित कीमत 6.5 से 8 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। इसके अलावा, इसे उड़ाने के लिए पायलट लाइसेंस की आवश्यकता होगी। लेकिन कंपनी का दावा है कि आने वाले समय में इसे और अधिक सुलभ और किफायती बनाया जाएगा। क्लेन विजन के संस्थापक स्टीफन क्लेन को हाल ही में ‘लिविंग लीजेंड्स ऑफ एविएशन’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार उनका सपना था, जिसके जरिए वह आम लोगों को उड़ने की आजादी देना चाहते हैं।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज