54 दिनों में निवेशकों की चांदी: हर दिन अपर सर्किट से शेयर ने किया पैसा डबल!
Aayush Wellness के शेयर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. 54 दिन में यानी 27 मार्च से अब तक हर ट्रेडिंग सेशन में लगातार तेजी जारी है. आज कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.00% की तेजी के साथ 112.39 रुपए पर बंद हुआ है. स्मॉल कैप कंपनी के शेयर में इस महीने अकेले ही करीब 27 प्रतिशत का उछाल आया है और 27 मार्च के बाद से ही इस शेयर में एक दिन भी गिरावट नहीं देखी गई है.एक साल के अंदर शेयर ने 539.67 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. वहीं पिछले 2 साल में तो शेयर ने 5,600 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है. जिसने भी मई 2023 में 1 लाख रुपए का निवेश इस शेयर में किया होता तो आज निवेश 67 लाख से अधिक का हो गया होता. जो 50 गुना से ज्यादा का रिटर्न दिखाता है. 26 मार्च 2025 को कंपनी का शेयर 53.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था और आज शेयर की कीमत 112.39 रुपए है. जिससे अब तक 108 प्रतिशत का रिटर्न मिला है. जिसके बाद से अब तक कंपनी ने निवेशकों की डबल कमाई कराई है.
अप्रैल में 58 प्रतिशत की तेजी
मार्च 2025 में शेयर में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट आई थी. हालांकि शेयर में 9.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी फरवरी में देखने को मिली थी. वहीं अप्रैल में 58 प्रतिशत की बढ़ोतरी और मई में तो तेजी अभी तक जारी ही है. लेकिन जनवरी 2025 में शेयर में लगभग 52 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है.
शेयर में तेजी के पीछे का कारण ये है कि कंपनी कैटालिस्ट हेल्थ सर्विस सेक्टर में एंट्री करने जा रही है. बता दें, हाल के दिनों में कंपनी ने महाराष्ट्र के विरार में अपना पहला स्मार्ट हेल्थकेयर सेंटर लॉन्च किया है, जो सरकार के ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन मॉडल से इनसपायर एक रणनीतिक कदम के हिस्से के रूप में था. इतना ही नहीं कंपनी ने हेल्दी एटीएम भी लॉन्च किया था.
3 साल में 7150.97 प्रतिशत का रिटर्न
आपको बता दें, कंपनी ने अगस्त 2024 में 1:10 शेयर विभाजन किया, जिसके कारण फेस वैल्यू 10 रुपए से घटकर प्रति शेयर 1 रुपए हो गया. इसके बाद दिसंबर 2024 में 1:2 बोनस इश्यू हुआ, जिससे स्टॉक के लिक्विडिटी में सुधार हुआ और शेयर रिटेल निवेशकों के लिए काफी शानदार रहा. लेकिन कंपनी ने जुलाई 2024 में अपना नाम बदलकर आयुष फूड एंड हर्ब्स लिमिटेड से आयुष वेलनेस लिमिटेड कर दिया था. इसकी स्थापना 1984 में हुई थी. कंपनी के शेयर ने 3 साल में 7150.97 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. इसका 52 वीक हाई 138.24 रुपए है और 52 वीक लो 14.63 रुपए है.

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव