दिल्ली पुलिस कहां? सीलमपुर में युवक और बुजुर्ग मां को पीटा, दबंग फरार
नई दिल्ली: सीलमपुर थाना क्षेत्र के न्यू सीलमपुर डबल स्टोरी इलाके में गेट बंद करने की बात पर कुछ असामाजिक तत्वों ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की. इतना ही नहीं बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बुजुर्ग मां के साथ भी बदसलूकी की गई और हाथापाई की गई. पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत सीलमपुर थाने में दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पीड़ित राजीव ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे.जब वह पीछे के गेट पर पहुंचे तो गेट बंद मिला.इसके बाद जैसे ही वह आगे वाले गेट की ओर बढ़े तो कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया.युवकों ने सोसायटी का गेट बंद करने को लेकर नाराजगी जताई और राजीव से बहस करते हुए उनके साथ मारपीट की. किसी तरह जान बचाकर वह घर पहुंचे और सारी घटना अपनी मां को बताई.
बुजुर्ग मां के साथ भी हाथापाई :
राजीव की मां जब युवकों से बात करने बाहर गईं तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की और बदतमीजी की गई.पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह युवक इलाके के ही रहने वाले हैं और नशे के आदी हैं.इनकी वजह से इलाके में रहना मुश्किल होता जा रहा है.कई परिवार तो परेशान होकर अपने मकान बेच चुके हैं. राजीव ने बताया कि ये युवक सोसायटी के गेट के पास बैठकर गांजा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं. राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं और सोसायटी के लोगों से दुर्व्यवहार करते हैं.
घटना की लिखित शिकायत सीलमपुर थाने में दी गई :
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार इस बारे में समिति और पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.फिलहाल पीड़ित परिवार ने घटना की लिखित शिकायत सीलमपुर थाने में दी है.पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है.स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे.

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव